भारतीय सुपरस्टार यश, इसे मानते हैं अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि!
भारतीय सुपरस्टार यश, इसे मानते हैं अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि!
Share:

अपनी राह खुद चुनना और उसी को फिल्म उद्योग का रास्ता बनाना, भारतीय सुपरस्टार यश ने इस स्टारडम को हासिल करने के लिए अपना दिल और आत्मा लगा दिया। बड़ी विनम्रतासे यह कहते हुए, कि अपने माता-पिता का आशीर्वाद, खुशी और उनकी आँखों में गर्व, यही यश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। यश के लिए, उनका परिवार और उनके माता-पिता का अर्थ ही उनके लिए दुनिया है। वह जो भी मेहनत करते है, उसे उनके माता पिता गर्वान्वित महसूस करें। यश निश्चित रूप से अपने सपने को जी रहे है।

जो उन्हें नहीं जानते उनके लिए, यश बहुत विनम्र पृष्ठभूमि से आते है। उनके पिता बस कंडक्टर हुआ करते थे और उनकी माँ एक गृहिणी थी। दोनों ने घर की जरूरतों को पूरा करने और अपने बच्चों की चाह और इच्छाओं का पूरा करने के लिए बहुत मेहनत की, कभी-कभी खुद की जरूरतों को भी अनदेखा कर दिया था। इस तरह की कठिनाइयों के साथ आगे बढ़ते हुए, यश हमेशा अपने माता-पिता के लिए, उन्हें आसान और आरामदायक जीवन प्रदान करने के लिए जीवन में सब कुछ हासिल करने के लिए दृढ़ हैं। वह उनके सभी सपनों को साकार करना चाहते हैं।

अभिनेता से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “यश इस पीढ़ी के सेल्फ-मेड मैन का सबसे अच्छा उदाहरण है। कोई, जो अपने हाथ में कुछ भी नहीं के साथ शुरू करता हैं। वह धीरे-धीरे और नियमितता से अपना साम्राज्य खड़ा करता हैं, ईंट से ईंट, सरासर दृढ़ संकल्प लिए, जुनून और ईमानदारी के साथ। उनके माता-पिता को हमेशा न केवल उनकी उपलब्धियों पर गर्व रहा है, बल्कि उन्होंने हर कदम पर जिस तरह चुनौतियों को पार किया और एक व्यक्ति के रूप में विकसित हुए, उसपर।”

धीरे-धीरे शुरू करते हुए, अपने परिश्रम, लगन और उपलब्धि को हासिल करने के साथ, यश एक मुकाम पर चढ़ गये और अब एक व्यापक रूप से पैन इंडिया अभिनेता के रूप में जाने जाते है, अपने हाल ही केजीएफ के साथ, जो एक बड़ी सफलता थी। और अब, सुपरस्टार केजीएफ की अपनी बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी के लिए और रॉकी भाई के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैय्यार हो रहे है।

9 फीसद गिर सकती है देश की जीडीपी, एशियाई विकास बैंक ने जारी किया पूर्वानुमान

जया बच्चन पर भड़कीं कंगना, कहा- अभिषेक फांसी पर झूलते तो भी आप यही कहतीं ?

अब इस दिन होगी 'वंडर वुमन 1984' रिलीज, इस कारण हुआ बदलाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -