भारतीय जवानों से डरी चीनी सेना
भारतीय जवानों से डरी चीनी सेना
Share:

अहमदाबाद: वायु सेना के पूर्व प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने भारतीय सेना के शौर्य की तारीफ करते हुए कहा है कि, चीन के साथ दोकलाम गतिरोध को सुलझन में भारतीय जवानों की अहम् भूमिका रही है. राहा ने कहा कि, भारतीय सेना ने डोकलाम से चीनी सेना को हटाने के लिए बनाई गई भारतीय कूटनीति को मजबूती प्रदान की. 

राहा ने "स्टेटक्राफ्ट एंड डिप्लोमेसी रोल ऑफ मिलिट्री पावर' विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि, डोकलाम में कूटनीति की वजह से नहीं बल्कि सेना द्वारा अपने स्थान से नहीं खिसकने और आंखों में आंखे डालकर खड़े रहने की वजह से गतिरोध सुलझा था. उन्होंने आगे कहा कि, समुद्री सतह से 4267 मीटर की ऊंचाई पर, शुन्य से कम तापमान पर भारतीय जवानों ने जो ताकत दिखाई है, उसी वजह से आज डोकलाम में हालत सामान्य हैं. यह बात राहा ने  "एयर फोर्स एसोसिएशन, गुजरात"  द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही, जहां उन्हें व्याख्यान देने बुलाया गया था.

आपको बता दें कि, डोकलाम सीमा एक ट्राई-जंक्शन है, जहाँ भारत, चीन और भूटान की सीमा मिलती है, वैसे तो भारत का इस क्षेत्र पर कोई दावा नहीं है. इस क्षेत्र को लेकर चीन और भूटान के बीच में विवाद है. वर्तमान में यहां चीन का कब्जा है और भूटान उस पर दावा करता है. लेकिन भारत और चीन के बीच जो विवाद है वो यह है कि, चीन की सेना कभी भी उस सरहद को पार कर भारतीय सीमा में घुस जाती है, जिसे रोकने के लिए वहां जवान तैनात किये गए हैं. उल्लेखनीय है कि, 2017 में भी चीनी सेना भारतीय सीमा के 2 किमी अंदर तक आ गई थी, जिसे सेना की मदद से ही बाहर का रास्ता दिखाया गया था.  

उपमुख्यमंत्री की ललकार, पाक सुधर जाये वरना...

श्रीलंकन नौसेना का भारत के खिलाफ बड़ा कदम

पाक की आतंक के लिए वफ़ादारी, फिलहाल जारी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -