यह एप करेगा सांप के काटने पर आपकी मदद, इमरजेंसी सेवा भी मिलेगी
यह एप करेगा सांप के काटने पर आपकी मदद, इमरजेंसी सेवा भी मिलेगी
Share:

वर्ष 2018 में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि महज एक महीने में गुरुग्राम से 450 जहरीले सांपों को पकड़ा गया था। सांपों को लेकर अभी हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि हर साल भारत में 2.8 मिलियन यानी 28 लाख लोगों को सांप काटते हैं जिनमें से करीब 47 हजार लोगों की मौत हो जाती है।  सांप के काटने से होने वाली मौत का सबसे बड़ा कारण समय पर मरीज का हॉस्पिटल में नहीं पहुंचना और समय पर वैक्सीन का नहीं मिलना है। 

तो अब सवाल यह है कि यदि किसी को सांप काट ले तो उसे बचाने का तरीका क्या है। आइये आज हम आपको एक एप के बारे में बताते हैं जो सांप के काटने पर आपकी जान बचा सकता है। इस एप का नाम Indian Snakes है जिसे आप गूगल प्ले-स्टोर या एपल के एप स्टोर से फ्री में अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप पर अपने इलाके में मौजूद सांप के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं। इस एप को जीव विज्ञानी विवेक शर्मा ने लॉन्च किया है। विवेक के साथ जोस लुईस भी जो कि वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर हैं। इस एप को लियोपार्ड लैब ने तैयार किया है। 

इंडियन स्नेक एप के तहत 100 किलोमीटर के दायरे में साहिल सांपों या सांप के काटने पर मदद ली जा सकती है। सांप के काटने पर यह एप आपको पास के अस्पताल के बारे में जानकारी देता है। इसके अलावा इसमें सांपों के काटने के तरीके के बारे में भी वीडियो के जरिए बताया गया है। यदि आपको अपने घर पर सांप नजर आता है तो आप इसकी जानकारी इस एप पर दे सकते हैं। इसके बाद सांप को पकड़ने वाली टीम आपके घर पर आकर सांप को ले जा सकती है । इस एप में सांप की प्रजातियों के बारे में भी बताया है।

1024 जीबी डाटा के साथ मिलेगा Reliance जिओ का यह शानदार प्लान

Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही है भारी छूट, जानें आकर्षक ऑफर्स

Realme Buds Air पर मिल रहें आकर्षक ऑफर्स, जानें पूरी डिटेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -