अरब सागर में पलटा भारतीय जहाज, पाकिस्तानी नौसेना ने दी खबर
अरब सागर में पलटा भारतीय जहाज, पाकिस्तानी नौसेना ने दी खबर
Share:

कराची:  गुरुवार को पाकिस्तानी नौसेना ने कहा कि उसने अरब सागर में एक पोत के पलट जाने के पश्चात् उसके चालक दल के 9 भारतीय सदस्यों को डूबने से बचाया। पाकिस्तान नौसेना के जनसंपर्क महानिदेशक ने एक बयान में बताया कि यह मामला 9 अगस्त को बलूचिस्तान प्रांत के तटीय शहर ग्वादर के पास उस वक़्त हुई, जब भारतीय पोत ‘जमना सागर’ डूब गया। उसमें चालक दल के 10 सदस्य थे।

पाकिस्तान नौसेना के जनसंपर्क महानिदेशक के बयान के मुताबिक, नौसेना को पोत के बारे में खबर प्राप्त हुई, तत्पश्चात, पाकिस्तान समुद्री सूचना केंद्र ने निकट उपस्थित वाणिज्य पोत ‘एमटी क्रुइबेके’ से भारतीय पोत के चालक दल को जरुरी सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। बयान में बताया गया वाणिज्य पोत ने अंतत: चालक दल के नौ सदस्यों को बचा लिया। इसमें बताया गया कि पाकिस्तान नौसेना पोत को बाद में चालक दल के एक लापता सदस्य का शव प्राप्त हुआ, जिसे पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी को सौंप दिया गया।

वही दूसरी तरफ श्रीलंका ने चीन निर्मित पाकिस्तान के युद्धपोत पीएनएस तैमूर को कोलंबो में रुकने की मंजूरी दे दी है। श्रीलंका ने पाकिस्तानी पोत को यह अनुमति बांग्लादेश सरकार द्वारा चटगांव बंदरगाह पर रुकने की इजाजत देने से मना करने के पश्चात् दी। यह पोत 15 अगस्त को यहां पाकिस्तान नौसेना में सम्मिलित होने के लिए आ रहा है। शंघाई से कराची की यात्रा के चलते युद्धपोत को 7 से 10 अगस्त तक चटगांव बंदरगाह के बाहर लंगर डालना था। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार ने PNS तैमूर को रुकने की इजाजत देने से मना कर दिया क्योंकि अगस्त का महीना पीएम शेख हसीना के लिए शोक का महीना है। उनके पिता शेख मुजीब-उर-रहमान की 15 अगस्त, 1975 को क़त्ल कर दिया गया था।

नहीं रहे BJP के ये वरिष्ठ नेता, CM योगी ने जताया शोक

'गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा...', जाँच में जुटी पुलिस

सिर्फ 2 सेकंड की गड़बड़ी से फेल हुआ SSLV रॉकेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -