मणिपुर सेेंट्रल यूनिवर्सिटी में होगा इंडियन साईंस कांग्रेस का आयोजन
मणिपुर सेेंट्रल यूनिवर्सिटी में होगा इंडियन साईंस कांग्रेस का आयोजन
Share:

मणिपुर। अभी तक यह जानकारी सामने आई थी कि, 105 वें इंडियन साइंस कांग्रेस का आयोजन रद्द कर दिया गया था मगर अब जानकारी सामने आई है कि यह आयोजन इंफाल में मणिपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में होगा। उल्लेखनीय है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित विरोध के चलते, यह कार्यक्रम कैंसल कर दिया गया था। मगर अब कहा गया है कि, मार्च माह में इसका आयोजन होगा। पहले इसका आयोजन, 21 दिसंबर को उस्मानिया विश्वविद्यालय में होना था।

मगर, जब यहां के चांसलर एस रामचंद्रन को जानकारी मिली कि कुछ विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक छात्र की कथित आत्महत्या और अन्य मामलों को लेकर, विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं तो कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि, इंडियन कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश काल के दौरान हुई थी।

इस दौरान इसमें ब्रिटिश केमिस्ट व प्रोफेसर जेएल साइमनसेन व प्रोफेसर पीएस मैकमोहन शामिल थे। आयोजन का प्रारंभ 105 सदस्यों के माध्यम से हुआ था मगर, अब इसमें 10 हजा से भी अधिक सदस्य हैं और इसका आयोजन प्रतिवर्ष विभिन्न शहरों में होता है। इसके माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों में विज्ञान को लेकर दिलचस्पी जगाई जाती है। युवाओं को विज्ञान के अध्ययन और इनोवेटिव आइडिया को लेकर जागरूकता जगाई जाती है।

साइंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

विज्ञान के कुछ ख़ास सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर

रूसी अंतरिक्ष यात्री एमसीकैंडलेंस का निधन

इन मंदिरों के चमत्कार से विज्ञान भी है अनजान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -