रेल मंत्री पियूष गोयल की माँ का दुखद निधन,  बेटे ने लिखा भावुक पोस्ट
रेल मंत्री पियूष गोयल की माँ का दुखद निधन, बेटे ने लिखा भावुक पोस्ट
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिग्गज नेता चंद्रकांता गोयल का शुक्रवार रात यहां उनके आवास पर निधन हो गया। पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की है। पियूष गोयल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, '' उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया।'

पियूष गोयल ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'अपने स्नेह, और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया।  उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांतिः ' बता दें कि भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनोद तावडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि चंद्रकांता गोयल का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया गया। 

आपको बता दें कि चंद्रकांता गोयल इमरजेंसी के बाद एक कार्यकाल के लिए मुंबई में पार्षद रहीं। बाद में वह तीन बार माटुंगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक चुनीं गईं। उनके पति दिवंगत वेद प्रकाश गोयल काफी समय तक भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जहाजरानी मंत्री थे।

 

राजाजी नेशनल पार्क से बेमुंडा के जंगल की पहाड़ियों तक पहुंचे गजराज

कम दाम में सोना खरीदने का मौका, जानें क्या है स्कीम

रघुराम राजन का बड़ा बयान, कहा- रहत पैकेज का ऐलान कर बैठ नहीं सकती सरकार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -