धोनी की इस हरकत पर जहीर ने कही ऐसी बात
धोनी की इस हरकत पर जहीर ने कही ऐसी बात
Share:

चेन्नई : इंडियन प्रीमियर लीग के वर्तमान सत्र में अंपायरिंग का स्तर लगातार चर्चा का विषय रहा है और मुंबई के क्रिकेट संचालन निदेशक और पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि अंपायरों पर जितना अधिक दबाव बनाया जाएगा, मुश्किलें उतनी अधिक बढ़ेंगी। बता दें चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का राजस्थान रायल्स के खिलाफ मैच के दौरान अपने व्यवहार के विपरीत डगआउट से उठकर अंपायर उल्हास गंधे के फैसले को चुनौती देने के लिये मैदान पर जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। 

IPL 2019 : धवन की बदौलत जीत के शिखर पर दिल्ली

कुछ ऐसा बोले जहिर 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जहीर ने इस संदर्भ में कहा, 'मेरा मानना है कि कई चीजों में सुधार हुआ है और सुधार के लिए हमेशा गुंजाइश रहती है। इसलिए अंपायरिंग के स्तर की बात करें तो यह आसान काम नहीं है और आप उन पर (अंपायरों) जितना अधिक दबाव बनाओगे, मुश्किलें उतनी अधिक बढ़ती जाएंगी।  उन्होंने मुंबई और राजस्थान के बीच मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'आप जानते हैं कि जब तक सही फैसला होगा तब तक चीजें सही रहेंगी। हां इस टूर्नामेंट में हमने देखा जबकि चीजें सीमा से थोड़ा बाहर चली गयी लेकिन अगर पूरे मैच के दौरान अंपायरिंग में निरंतरता हो तो फिर कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

IPL 2019: चेन्नई की रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर जीते धोनी के धुरंधर

जानकारी के लिए बता दें कप्तान एमएस धोनी (58) और अंबाती रायुडू (57) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई ने गुरुवार को जीत का 'छक्का' लगाया। वहीं इस मुकाबले में अंपयरों से बीच मैदान बहस करने के चलते धोनी को कड़ी सजा मिली। अंपायर के निर्णय का विरोध करने के चलते धोनी को उनकी मैच का फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा जुर्माने के तौर पर देना होगा।

राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे धोनी के यह 11 धुरंधर

विजडन ने विराट और स्मृति को चुना क्रिकेटर ऑफ द ईयर

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 1-0 से हराकर सीरीज में प्राप्त की अजेय बढ़त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -