विराट ने इस तरह बनाया आईपीएल में अपना एक और रिकॉर्ड
विराट ने इस तरह बनाया आईपीएल में अपना एक और रिकॉर्ड
Share:

बैंगलोर : बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बेंगलोर के कप्तान कोहली ने रविवार को आईपीएल में 4000 रन पूरे करने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। हैदराबाद के खिलाफ इंडियन टी-20 लीग के 54वें मुकाबले में कोहली ने चौका लगाते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मामले में विराट कोहली ने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। 

टी20 लीग के लगी सचिन के बेटे अर्जुन की बोली, इस टीम का होंगे हिस्सा

इस तरह बनाया रिकॉर्ड 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विराट से पहले धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे किए थे। बता दें कि धोनी ने बतौर कप्तान IPL में 4084 रन बनाए हैं, जबकि विराट के नाम अब बतौर कप्तान 4010 रन हो गए हैं। विराट ने IPL के 177 मैचों के 169 पारियों में 5 शतक और 36 अर्धशतक के साथ 5412 रन बनाए हैं। वहीं, चेन्नई के कप्तान धोनी के नाम IPL में 4374 रन दर्ज है। 

रबाडा के बाहर होने पर बोले पोंटिंग- 'यह बड़ा नुकसान लेकिन हम इसकी भरपाई कर सकते हैं'

ऐसा है नया रिकॉर्ड 

जानकारी के मुताबिक धोनी ने इतने रन 186 मैचों के 166 पारियों में बनाए हैं। धोनी के नाम IPL में 23 अर्धशतक दर्ज है। हैदाराबाद के खिलाफ विराट कोहली केवल 7 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और एक छक्के लगाए। खलील अहमद ने विराट को विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

दिल्ली से मिली हार के बाद राजस्थान की उम्मीदें लगभग समाप्त

अर्धशतक के साथ ही रेयान पराग ने अपने नाम किया यह शानदार रिकॉर्ड

बैंगलोर से हारा हैदराबाद अब और रोचक हुई प्लेऑफ की जंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -