विराट के घर डिनर पर पहुंची आरसीबी की टीम, अनुष्का ने किया स्वागत
विराट के घर डिनर पर पहुंची आरसीबी की टीम, अनुष्का ने किया स्वागत
Share:

बैंगलोर : इंडियन प्रीमियर लीग में बैंगलोर के अगुवा विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मुंबई के खिलाफ मैच के बाद अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों को घर पर डिनर पार्टी दी। दरअसल, इंडियन टी-20 लीग का 31वां मैच 15 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच में मुंबई ने बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया था। 

मोंटे-कार्लो मास्टर्स : मेदवेदेव ने जोकोविच को दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल में नडाल

डिनर पर किया था आमंत्रित 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल की शाम विराट-अनुष्का ने साथी खिलाड़ियों को डिनर के लिए आमंत्रित किया। बैंगलोर के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने डिनर के बाद की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और डिनर देने के लिए कपल को धन्यवाद दिया। बैंगलोर के देवदत्त पडिक्कल ने भी विराट और अनुष्का के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। 

IPL 2019 : प्लेऑफ पर मुंबई की नजर, आज राजस्थान से होगा मुकाबला

इन खिलाड़ियों ने शेयर की तस्वीर  

जानकारी के लिए बता दें देवदत्त केरल के युवा क्रिकेटर हैं। उनका अब तक आईपीएल में डेब्यू नहीं हुआ है। देवदत्त पडिक्कल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘इस शानदार पार्टी के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का शुक्रिया। बैंगलोर के खिलाड़ी हिम्मत सिंह भी डिनर पार्टी में शामिल रहे। उन्होंने भी विराट-अनुष्का के साथ वाली फोटो शेयर की है। हिम्मत सिंह ने भी इस टूर्नामेंट में अबतक डेब्यू नहीं हुआ है। वे दिल्ली के लिए घरेलू मैच खेलते हैं।

कोलकाता के खिलाफ शानदार शतक के साथ ही विराट ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड

विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली तो इंग्लैंड जाना चाहते है रहाणे

कल इस कारण मैदान पर नजर नहीं आये डिविलियर्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -