मैच के बाद धोनी के लिए कुछ ऐसा बोल गए कप्तान कोहली
मैच के बाद धोनी के लिए कुछ ऐसा बोल गए कप्तान कोहली
Share:

चेन्नई : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के 39वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के एक रन से हरा दिया। चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 26 रन बनाने थे। महेंद्र सिंह धोनी ने उमेश यादव के शुरुआती पांच गेंद पर 24 रन बना लिए, लेकिन आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर रन आउट हो गए। इससे चेन्नई हार गई। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने धोनी की तारीफ की। 

IPL 2019 : आज राजस्थान के सामने दिल्ली की चुनौती

उन्होंने हमे डरा दिया था

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा, "धोनी ने वही किया जो हमेशा से करते आ रहे हैं। उन्होंने हमे डरा दिया था।" धोनी ने 48 गेंद पर नाबाद 84 रन बनाए। आखिरी गेंद पर मुकाबले का निर्णय होने पर कोहली ने कहा, "हमने 19वें ओवर तक बेहतरीन गेंदबाजी की। तब तक हम मैच जीतने के दावेदार थे। आखिरी गेंद पर भी वहीं हुआ जिसकी मुझे उम्मीद थी। छोटे अंतर से मैच जीतना हमेशा अच्छा लगता है।

इस बल्लेबाज को दिया कप्तान श्रेयस ने जीत का श्रेय

सीजन में मिली तीसरी जीत

जानकारी के मुताबिक हार के बाद धोनी ने कहा, "हमें शुरु से ही तेज खेलना चाहिए था। शुरुआत में कुछ और चौके-छक्के लगाने थे। हमें ज्यादा बाउंड्री की जरूरत थी। अब आप देख सकते हैं कि यहां हमने एक और दो रन लिए, फिर भी हम एक ही रन से हारे। यह चेन्नई की लगातार दूसरी हार है। इसके बावजूद वह अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। बेंगलुरु की सीजन में तीसरी जीत है। उसके छह अंक हो गए। 

वॉर्नर और बेयरस्टो ने फिर रच दी हैदराबाद के लिए जीत की दास्तां

चेन्नई हारी पर धोनी ने इस तरह जीता फैंस का दिल

आईपीएल इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबले में 1 रन से जीता बैंगलोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -