दिल्ली से हार के बाद बैंगलोर ने बनाया एक ऐसा रिकॉर्ड
दिल्ली से हार के बाद बैंगलोर ने बनाया एक ऐसा रिकॉर्ड
Share:

बैंगलोर : इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का रोमांच जारी है। रविवार को पहला मुकाबला बैंगलोर और दिल्ली के बीच खेला गया। अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर चल रही विराट सेना के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' का था।  लेकिन बदली हुई जर्सी के बावजूद विराट की तकदीर नहीं बदल पाई और उन्होंने अपने नाम दर्ज करवा लिया एक शर्मनाक रिकॉर्ड। 

IPL 2019 : दिल्ली से मिली हार के बाद लगभग समाप्त हुआ बैंगलोर के इस सीजन का सफर

कुछ ऐसा बना रिकॉर्ड 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में विराट की अगुवाई वाली टीम बैंगलोर को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ अब बैंगलोर की टीम लगातार शुरुआती छह मैच हारने वाली दूसरी टीम बन गयी है। इससे पहले 2013 में दिल्ली की टीम लगातार छह मैच में हार झेल चुकी है। छठी हार के बाद अब कोहली की टीम का टूर्नामेंट में वापसी करना लगभग नामुमकिन हो गया है। 

IPL 2019 : राजस्थान को हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंची कोलकाता

अब चमत्कार की उम्मीद  

जानकारी के अनुसा इस सीजन में लगातार पांच मैच हारते ही बैंगलोर ने हैदराबाद (डेक्कन चार्जर्स) और मुंबई की बराबरी कर ली थी। डेक्कन ने 2012 में अपने शुरुआती पांच गंवाए थे तो मुंबई के साथ ऐसा 2014 में हुआ था। मुंबई ने 2014 में शुरुआती पांच मैच गंवाने के बाद प्ले-ऑफ में पहुंचकर हर किसी को चौंका दिया था। हालांकि इसके बाद उसका सफर खत्म हो गया। वही अब यदि बैंगलोर के फैंस अगर अपनी टीम को प्ले-ऑफ की रेस में देखना चाहते हैं, तो विराट सेना को जोरदार वापसी करते हुए अपने बाकी के आठों मुकाबले में जीत दर्ज करना होगा।

आखिर रसेल ने बता ही दिया अपनी सफलता का राज

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को दी 5-0 से करारी शिकस्त

शाहरुख ने अपनी टीम के इस खिलाड़ी को बताया बाहुबली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -