आखिर क्यों? पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने बताया अधिकारियों को डरपोक
आखिर क्यों? पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने बताया अधिकारियों को डरपोक
Share:

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने 'डरपोक' अधिकारियों को आड़े हाथों लिया, जिन्होंने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर इंडियन टी-20 लीग मैच के दौरान मैदानी अंपायरों से बहस करने के लिए 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया। 

IPL 2019 : धवन की बदौलत जीत के शिखर पर दिल्ली

बेदी ने किया ऐसा ट्वीट

सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेदी ने ट्वीट किया, 'मीडिया ने धोनी के कल रात मैदान के अंदर आने को अंपायरों के खिलाफ बेहद अपरिपक्व विरोध करार दिया है जिस पर मैं हैरान हूं। मेरे लिए यह अबूझ पहेली है कि खेल पत्रकार गलती करने वाले स्थापित सितारों के खिलाफ ईमानदार अभिव्यक्ति करने से क्यों बचते हैं। यहां तक कि अधिकारियों का भी धोनी के प्रति डरपोक रवैया अपनाकर 50 प्रतिशत जुर्माना लगाना बचकाना है।

IPL 2019: चेन्नई की रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर जीते धोनी के धुरंधर

ऐसा था पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक यह घटना चेन्नई और राजस्थान के बीच खेले गए मैच के दौरान घटी थी। बता दें कि कप्तान एमएस धोनी (58) और अंबाती रायुडू (57) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई ने गुरुवार को राजस्थान को 4 विकेट से हराकर जीत का 'छक्का' लगाया। अंपायर के निर्णय का विरोध करने के चलते धोनी पर मैच फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा जुर्माने के तौर पर भरना पड़ा। धोनी के इस रवैये को इंडियन टी-20 लीग के कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ माना गया।

विजडन ने विराट और स्मृति को चुना क्रिकेटर ऑफ द ईयर

राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे धोनी के यह 11 धुरंधर

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 1-0 से हराकर सीरीज में प्राप्त की अजेय बढ़त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -