सुपर किंग्स के लिए धोनी की गैरहाजिरी में इन गलतियों से बचना है बेहद जरुरी
सुपर किंग्स के लिए धोनी की गैरहाजिरी में इन गलतियों से बचना है बेहद जरुरी
Share:

चेन्नई :  कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बीमारी की वजह से शुक्रवार को आईपीएल 2019 में मुंबई के खिलाफ मैच खेलने नहीं उतरे। धोनी की गैरहाजिरी की कीमत चेन्नई को हार के साथ चुकानी पड़ी। कई अहम मौकों पर टीम को माही की कमी खली। विकेट के पीछे चपलता हो या फिर रीव्यू की चतुराई या फिर डेथ ओवर्स में रन रोकने के साथ विकेट निकालने की रणनीति पर मोर्चे पर उनकी जगह कप्तानी कर रहे रैना बुरी तरह फेल साबित हुए।

विश्व कप में प्रदर्शन को लेकर कुछ ऐसा बोले आत्मविश्वास से भरे रसेल

इस तरह की गलतियां 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई को धोनी की कमी का खूब फायदा मिला। पहला विकेट गिरने के बाद मुंबई के लिए बल्लेबाजी करने उतरे एविन लुईस भी इसी वजह से लकी साबित हुए। दरअसल, मुंबई ने इस मैच के लिए विदेशी खिलाड़ी बेन कटिंग की जगह कैरेबियाई बल्लेबाज लुईस को शामिल किया। लुईस जब 12 रनों पर थे तब हरभजन की गेंद को वे खेलने से चूके थे और कार्यवाहक विकेटकीपर अंबाती रायुडू ने गेंद कलेक्ट की। 

IPL 2019 : बदल सकता है प्लेऑफ के कुछ मुकाबलों का समय

यह भी हुई गलतियां 

जानकारी के मुताबिक इस गेंद पर गेंदबाज और विकेटकीपर ने कोई अपील नहीं की और अंपायर भी इसे देख नहीं पाए कि गेंद बल्ले को छूकर रायुडू के दस्तानों में समाई थी। इसके बाद जब अल्ट्राऐज में रिप्ले दिखाया गया तो नजर आया कि गेंद ने बल्ले को छुआ था। यह नजारा देख चेन्नई के फैंस निराश हो गए और इस मौके पर टीम को धोनी की कमी महसूस हुई, क्योंकि धोनी फील्ड पर बहुत एक्टिव रहते हैं और उन्हें तो धोनी रिव्यू सिस्टम के नाम से जाना जाता है। 

राजस्थान को मिली सीजन की पांचवीं जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

भारतीय टीम के तीन गेंदबाजों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

एशियन बैडमिंटन चैम्पियनशिप : क्वार्टर फाइनल में यामागुची से हारी साइना नेहवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -