जल्द फिट होंगे बुमराह, चोट में हो रहा है सुधार
जल्द फिट होंगे बुमराह, चोट में हो रहा है सुधार
Share:

मुंबई : आईपीएल 2019 में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गेंदबाजी के फॉलो-थ्रू में शॉट रोकने की कोशिश में जसप्रीम बुमराह का बायां कंधा चोटिल हो गया। हालांकि, मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट का  कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। बुमराह की चोट तेजी से ठीक हो रही है। सोमवार को उनकी स्थिति का आकलन किया जाएगा।

IPL 2019 : आज दिल्ली के सामने होगी चेन्नई की चुनौती

इस तरह लगी थी चोट 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट बुमराह की फिटनेस को लेकर यही मना रहे हैं कि सब कुछ ठीक होगा, क्योंकि 30 मई से इंग्लैंड में वनडे वर्ल्ड कप होना है। वहां बुमराह को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज की भूमिका निभानी है। दिल्ली कैपिटल्स की पारी की अंतिम गेंद पर ऋषभ पंत ने बुमराह की ओर शॉट खेला। 

अपने संन्यास पर खुद युवराज ने कही ऐसी बात

पिछले साल भी हुए थे चोटिल 

जानकारी के मुताबिक बुमराह ने डाइव मारकर शॉट तो रोक लिया, लेकिन इस दौरान उनके बायां कंधा चोटिल हो गया। इसके बाद मुंबई इंडियंस के फिजियो नितिन पटेल आए और बुमराह को मैदान से बाहर ले गए। बाद में बुमराह बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आए। पिछले साल जुलाई में बुमराह को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में अंगुली में चोट लग गई थी।

गेल ने किया आईपीएल में एक और नया कारनामा

IPL 2019 : नाबाद 78 रनों की पंत की पारी, पहले ही मैच में 'हिटमैन' की मुंबई हारी

सुल्तान अजलान शाह कप : भारत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेला ड्रॉ मुकाबला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -