धोनी की अनुपस्थिति पर कुछ ऐसा बोल गए कप्तान रोहित
धोनी की अनुपस्थिति पर कुछ ऐसा बोल गए कप्तान रोहित
Share:

चेन्नई : चेन्नई सुपरकिंग्स के नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुखार के कारण शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नहीं खेले। यह मुकाबला मुंबई ने 46 रन से जीत लिया। जीत के बाद विजेता टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि धोनी की गैरमौजूदगी ने हमें बहुत प्रोत्साहित किया।

इस कारण आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगी ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर

वह हमारे आसपास नहीं थे

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धोनी के बिना चेन्नई की टीम 156 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 109 रन पर ऑलआउट हो गई। घरेलू मैदान पर यह उसका न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसका एमए चिदंबरम स्टेडियम पर न्यूनतम स्कोर 112 रन था, जो उसने 2012 में मुंबई के खिलाफ ही बनाए थे। मैच के बाद रोहित ने कहा, ‘यह काफी हद तक प्रोत्साहित करने वाला था कि एमएसडी (धोनी) हमारे आसपास नहीं थे, क्योंकि उनकी मौजूदगी ही उनकी टीम के लिए काफी कुछ करती है। जब आपके पास धोनी नहीं हों और वे स्कोर का पीछा कर रहे हों तो उनके लिए यह मुश्किल हो जाता है।

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व खिलाड़ी ने बिग बैश लीग को कहा अलविदा

इसी के साथ रोहित ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि उनकी गैरमौजूदगी सीएसके को खली होगी, लेकिन वे बीमार थे, यह उनके हाथ में नहीं था।’ रोहित ने इस मैच में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 48 गेंद पर 67 रन की पारी खेली। यह उनका इस सीजन में पहला अर्धशतक है।

दिल्ली के प्रदर्शन पर बोले कोच पोंटिंग- युवा खिलाड़ियों पर भरोसा करने का मिला फायदा

मुंबई के खिलाफ मुकाबले में कप्तान रैना से हो गई एक ऐसी गलती

IPL 2019 : मुंबई के खिलाफ धोनी बगैर बेहाल चेन्नई, 46 रनों से हारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -