पहली बार मलेशिया में सिख को मिला पुलिस का सर्वोच्च पद
पहली बार मलेशिया में सिख को मिला पुलिस का सर्वोच्च पद
Share:

नई दिल्ली : भारतीय मूल के एक सिख अधिकारी की भर्ती कुआलालम्पुर के पुलिस आयुक्त के पद पर हुई है। मलेशिया में किसी सिख को मिला हुआ यह सर्वश्रेष्ठ पद है। फ्री मलेशिया टुडे डॉट कॉम की रविवार को आई रिपोर्ट में कहा गया है कि अमर सिंह को ताजुद्दीन मोहम्मद के स्थान पर नियुक्त किया गया है। ताजुद्दीन 14 मार्च से संघीय मुख्यालय में वाणिज्यिक सीआईडी के उप निदेशक के रुप में सेवा देंगे। सिंह की नियुक्ति की घोषणा पिछले सप्ताह ही कर दी गई थी।

इससे पहले वो सीआईडी के उप निदेशक के पद पर थे। इससे पहले किसी भी सिख को मलेशिया में दिया गया सर्वोच्च पद वरिष्ठ सहायक आयुक्त का था।

अमर सिंह के परिवार से उनके पिता और नान दोनों पुलिस में अपनी सेवाएं दे चुके है। उनके पिता इशार सिंह पंजाब से मलेशिया आने के एक साल बाद 1939 में संघीय मलय स्टेट पुलिस से जुड़े थे। उनके नाना बचन सिंह एक हवलदार थे, जो 1900 के दशक की शुरुआत में पुलिस सेवा से जुड़े थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -