भारतीय मूल की लड़की ने हासिल किया सर्वोच्च स्कोर
भारतीय मूल की लड़की ने हासिल किया सर्वोच्च स्कोर
Share:

लंदन : ब्रिटेन में 11 वर्ष की एक भारतीय मूल की लड़की द्वारा मेनसा के आईक्यू टेस्ट में 162 का स्कोर हासिल किया गया। इस स्कोर से यह लड़की इस परीक्षा में टाॅप पर रही। मेनसा की निगरानी करते हुए काटेल 3 बी पेपर में अनुष्का विनय द्वारा 162 अंक अर्जित किए गए। इस दौरान उसका स्कोर सर्वोच्च रहा। दरअसल लड़की के पिता केरल मूल के हैं। उनका नाम विनय जोसेफ है और वे आईटी कंसल्टेंट हैं। उन्होंने कहा कि वे यह जानते थे कि उनकी बेटी होशियार है और वह बुद्धिमान भी है।

मगर इतनी प्रतिभाशाली होगी इस बात का उन्हें पता नहीं था। मेनसा के प्रवक्ता द्वारा यह कहा गया कि वे सदस्यों का आईक्यू का रिकाॅर्ड नहीं रखपाता है। उनका कहना था कि यह एक अलग उपलब्धि है। जिसकी तुलना नहीं की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय अनिवासी और भारतीय मूल के बच्चों की गणन योग्यता और अन्य विषयों के प्रति उनकी प्रतिभा को देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी कहा था कि गणित और अन्य क्षेत्रों में भारतीय बच्चों के आगे निकलने के कारण अमेरिकी बच्चों को परेशान होना पड़ सकता है। ऐसे में बच्चों को अपनी योग्यता बढ़ाने की जरूरत है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -