पाकिस्तान द्वारा भारतीय अधिकारी के जारी किए गए वीडियो को भारत ने झूठा बताया
पाकिस्तान द्वारा भारतीय अधिकारी के जारी किए गए वीडियो को भारत ने झूठा बताया
Share:

नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक भारतीय नौ सेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण यादव को रॉ एजेंट बताकर गिरफ्तार किए जाने के बाद अब पाकिस्तान ने अधिकारी का एक वीडियो जारी किया है, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच वाक युद्ध छिड़ सा गया है।

इस फुटेज में वह बोल रहा है कि उसने भारत के इशारे पर बलूचिस्तान में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने जैसा बयान दिया है। भारत ने इस फुटेज को फेक बताते हुए इसे बदले की भावना करार दिया है। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि पाकिस्तान की यह पुरानी समस्या है कि वो हर बार एक नई कहानी गढ़ता है और भारत को बदनाम करने की कोशिश करता है।

इस वीडियो के जरिए वो भारत को पूरे विश्व में बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इससे भारत की छवि को कोई नुकसान नहीं होगा, रिजीजू ने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है, इसे राजनीतिक रंग देना गलत है। पाकिस्तानी सेना के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा और संघीय सूचना मंत्री परवेज राशिद ने इस वीडियो को जारी करने के लिए इस्लामाबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की।

उन्होने कहा कि कुलभूषण ने बलूचिस्तान में संकट पैदा करने के लिए रॉ के लिए काम करने की बात को स्वीकारा है, यादव को सेवानिवृत अधिकारी बताया जा रहा है लेकिन पाकिस्तान का दावा है कि वो अब भी सेवा में है और वो 2022 में रिटायर होने वाले है।

मंगलवार की रात विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि हमने पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी का जारी किया गया वीडियो देखा, जो ईरान में व्यापार कर रहे थे, वीडियो में वह व्यक्ति जो भी बयान दे रहा है उसका वास्तव में कोई आधार नहीं है, वो जो भी बोल रहा है, वो सब वो अपनी इच्छा से बोल रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -