समंदर में खुद को मजबूत करने में लगी नौसेना
समंदर में खुद को मजबूत करने में लगी नौसेना
Share:

मुंबई। भारतीय नौसेना समुद्र में खुद को मजबूत करने मे लगी है। नौसेना ने हिंदमहासागर में एक जंगी जहाजी और लड़ाकू विमानों की तैनाती सुनिश्चित की है। नौसेना द्वारा फारस की खाड़ी से मलक्का स्ट्रेट्स तक फैले क्षेत्र में युद्धपोतों के साथ समुद्र के हर ओर गश्त लगाई जा रही है। गश्ती दल समुद्री लुटेरों और आतंकियों को लेकर निगरानी कर रहा है।

गौरतलब है कि समुद्री क्षेत्र से कई बार भारत में तस्करी का सामान आता है। दूसरी ओर पाकिस्तान से असंगत प्रवेश भी भारत में होता है, ऐसे में इन्हें रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए एक नेवल सैटेलाईट, रूक्मणी को तैनात किया गया है। यह समुद्री क्षेत्र में निगरानी का कार्य करेग। उल्लेखनीय है कि इस योजना को मिशन श्रेडी वाॅरशिप के अंतर्गत पूर्ण किया जाएगा।

इस मामले में वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, उक्त मिशन 24.7 के आधार पर पूर्ण किया जाएगा। इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना जवाबदार है। उल्लेखनीय है कि चीन द्वारा बीते समय अपनी गतिविधियों को तेज़ कर दिया गया। इस मामले में भारत की चिंता बढ़ गई।

मगर अब चीन दक्षिण एशिया क्षेत्र में अपना विकास करने में लगा है। भारतीय नौसेना की बात करें तो इस वक्त नौसेना के पास 138 जंगीजहाज,235 लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर हैं, इस बेड़े में और विमान और जहाज शामिल किए जाएंगे। 2027 तक नौसेना के बेड़े में 212 युद्धपोत और 458 लड़ाकू विमान शामिल होंगे।

दीपावली पर सैनिकों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री रिजिजू

काबुल के सेना शिविर पर हमला, 15 ट्रेनी सैनिक शहीद

पेशावर नरसंहार का सरगना मारा गया

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -