तूफान Tauktae से पूरी ताकत के साथ लड़ी भारतीय नौसेना, कई लोगों को किया रेस्क्यू, ऑपरेशन जारी
तूफान Tauktae से पूरी ताकत के साथ लड़ी भारतीय नौसेना, कई लोगों को किया रेस्क्यू, ऑपरेशन जारी
Share:

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान Tauktae ने महाराष्ट्र और गुजरात के इलाकों में कहर बरपाया है. दो दिन की तबाही के बाद अब ये तूफान शांत हो गया है, किन्तु अपनी निशानी छोड़ गया है. मंगलवार को तूफान की चपेट में आए अरब सागर में मौजूद नावों पर फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान चलाया गया. इंडियन नेवी द्वारा चलाए गए इस अभियान में सैकड़ों लोगों की जान बचा ली गई है, जबकि अभी भी कुछ लोगों को बाहर निकालना शेष है.

चक्रवाती तूफान के बीच अरब सागर में कुछ नाव फंस गई थी, इसके साथ ही ऑइल रिग पर कुछ लोग और कर्मचारी भी फंस गए थे, जिनको लेकर इंडियन नेवी, कोस्ट गार्ड सहित अन्य एजेंसियों ने मिलकर अभियान चलाया. मुंबई से कुछ दूरी पर फंसी बार्ज P-305 पर कुल 273 लोग फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू किया गया. मंगलवार तक लगभग 180 लोगों को निकाल लिया गया था, जबकि बाकी को निकालने का काम जारी है. करीब 93 क्र-मेंबर्स हैं, जिनकी खोजबीन जारी है.

इस बार्ज के अलावा GAL कंस्ट्रक्टर पर भी क्रू मेंबर्स लगभग 72 घंटे तक फंसे रहे, जब तूफान ने अपनी दस्तक दी. यहां भी इंडियन नेवी ने ऑपरेशन चलाकर लोगों को निकालने का काम किया, सबसे अच्छी बात ये रही कि सभी को निकाल लिया गया. इस पूरे अभियान में भारतीय नेवी के कई जहाजों ने मोर्चा संभाला, जिसमें INS कोच्चि, INS कोलकाता के साथ Beas, Betwa and Teg भी शामिल रहे. 

 

भारत में व्यावसायिक संस्थाओं की वित्तीय स्थिति के लिए चुनौतियां: रुबिक्स डेटा रिपोर्ट

भारत एशिया प्रशांत में दूसरा सबसे बड़ा बीमा-प्रौद्योगिकी बाजार है: एस एंड पी ग्लोबल रिपोर्ट

बड़े पैमाने पर टीकाकरण के बाद ही होगा भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार: आशिमा गोयल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -