इंडियन नेवी के INS विक्रमादित्य में लगी आग, नौसेना ने दी जानकारी
इंडियन नेवी के INS विक्रमादित्य में लगी आग, नौसेना ने दी जानकारी
Share:

नई दिल्ली: भारत के विमान वाहन पोत INS विक्रमादित्य में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। इंडियन नेवी के एक प्रवक्ता ने यहां एक बयान में जानकारी दी है कि आग बुझा दी गई है और पोत में सवार सभी कर्मी सुरक्षित हैं। बयान में कहा गया है कि, ''ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने युद्धक विमान में नौसैनिकों के रहने वाले हिस्से से धुआं उठते देखा।''

बयान में कहा गया कि, ''पोत के ड्यूटी कर्मियों ने आग को बुझाने के लिए फ़ौरन कार्रवाई की। पोत में सवार तमाम कर्मियों की गिनती की गई और कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है।'' नौसेना प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। पोत बंदरगाह में खड़ा है।

बता दें कि यह युद्धक पोत रूस से 2013 में खरीदा गया कीव-श्रेणी का विमानवाहक पोत है, जिसका नवीकरण किया गया है और महान शासक विक्रमादित्य के सम्मान में इसका नाम रखा गया। मूल रूप से बाकू में निर्मित और 1987 में रूसी नौसेना के बेड़े में शामिल हुए इस जहाज ने सोवियत और रूसी नौसेनाओं के साथ सेवा दी। इसका संचालन बहुत खर्चीला होने की वजह से इसे 1996 में सेवामुक्त कर दिया गया।

मुंबई में भारी मात्रा में हो रही थी यूरेनियम की तस्करी, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

केंद्र पर फिर बरसे राहुल, कहा- जनता के प्राण जाएँ पर PM की टैक्स वसूली ना जाए

केरल में बढ़ सकता है लॉक डाउन, जानिए किन चीजों की मिलेगी सुविधा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -