गर्व है: नौसेना दिवस पर राष्ट्रपति से लेकर PM मोदी तक ने दी बधाई
गर्व है: नौसेना दिवस पर राष्ट्रपति से लेकर PM मोदी तक ने दी बधाई
Share:

आज भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day 2021) हैं और इस खास अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियों ने बधाई दी है। आज प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई देते हुए कहा, 'हमें भारतीय नौसेना के अनुकरणीय योगदान पर गर्व है। संकटपूर्ण स्थितियों में निपटने के मामले में हमारे जवान हमेशा सबसे आगे रहे हैं।' इसी के साथ उन्होंने कहा, 'हमें भारतीय नौसेना के अनुकरणीय योगदान पर गर्व है। हमारी नौसेना को इसकी व्यावसायिकता और उत्कृष्ट साहस के लिए व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है। प्राकृतिक आपदाओं जैसी संकटपूर्ण स्थितियों को कम करने में भी हमारे नौसेना के जवान हमेशा सबसे आगे रहे हैं।'

वहीं उनके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी बधाई दी हैं। उन्होंने कहा, 'देश की समुद्री सुरक्षा और समुद्र में उसके हितों को सुरक्षित रखने के अलावा भारतीय नौसेना ने कोविड संबंधी संकट से निपटने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।' इसी के साथ राष्ट्रपति ने नौसेना दिवस पर सभी नौसैन्य कर्मियों, पूर्व नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि 'आपकी सेवा के लिए समस्त भारतीय कृतज्ञ हैं। नौसेना दिवस पर, सभी नौसेना कर्मियों, पूर्व नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई। समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा करने और समुद्र में हमारे हितों की रक्षा करने के अलावा, हमारी नौसेना ने कोविड-19 संबंधित संकटों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय आपकी सेवा के लिए आभारी हैं।'

वहीं उनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नौसेना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि 'नौसेना दिवस के विशेष अवसर पर हमारे बहादुर भारतीय नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई। भारत के समुद्री हितों को सुरक्षित रखने और नागरिक आपात स्थितियों के दौरान देशवासियों की मदद करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्र को हमारे बहादुर नौसेना बल पर गर्व है।' इसी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई देते हुए कहा कि '1971 के युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना के साहसी ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की याद में इस विशेष दिन पर, इस उत्कृष्ट बल के सभी कर्मियों को मेरी बधाई और शुभकामनाएं जो समुद्री सुरक्षा के माध्यम से हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना जारी रखते हैं।'

देश के राजनेताओं ने जताया नौसेना के अधिकारियों पर गर्व

'कौन बनेगा करोड़पति' शो के दौरान जया बच्चन से नाराज हुए अमिताभ बच्चन, जानिए वजह

नौसेना दिवस: देश के इस राजा को माना जाता है भारतीय नौसेना का जनक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -