आखिर क्यों 4 दिसंबर को ही मनाते हैं भारतीय नौ सेना दिवस
आखिर क्यों 4 दिसंबर को ही मनाते हैं भारतीय नौ सेना दिवस
Share:

आज 4 दिसंबर है, यह वही दिन है जब भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। जी हाँ, आज के दिन भारतीय नौ सेना दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह आज ही के दिन क्यों मनाया जाता है। जी दरअसल 4 दिसंबर 1971 को भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट शुरू किया था। उस दौरान बांग्लादेश मुक्ति संग्राम चल रहा था और भारत ने पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर भारी बमबारी की थी।

कराची बंदरगाह को बुरी तरह से तबाह कर दिया गया था। कहा जाता है इस अभियान की सफलता की वजह से ही 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाते हैं। आपको हम यह भी बता दें कि बांग्लादेश की मुक्ति के दौरान साल 1971 के युद्ध में भारत की तीनों सेनाओं ने अपना पूरा जोर लगा दिया था। उस दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान की पीएनएस गाजी पनडुब्बी को भी जल में दफना दिया था। इस पराक्रम में भारत के युद्धपोत आईएनएस-विक्रांत की शानदार भूमिका थी।

वैसे आपको हम यह भी बता दें कि इससे पहले साल 1965 के युद्ध में भी भारतीय नौसेना ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारत में नौसेना का इतिहास अभी ही नहीं बल्कि पौराणिक काल से है। पौराणिक ग्रंथों में भी नौसेना का इतिहास का वर्णन किया गया है। ब्रिटिश उपनिवेश के दौरान रॉयल इंडियन नेवी से नौसेना को नया रूप दिया गया और उसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसका नाम बदलकर भारतीय नौसेना रख दिया गया।

बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, इतने अंको की हुई वृद्धि

'मिशन बंगाल' पर भाजपा, 5 दिसंबर को एक करोड़ घरों तक पहुंचेगी पार्टी

किसानों का दिल्ली पहुंचना जारी, पुलिस कर रही बैरिकेडिंग और सुरक्षा की तैयारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -