नौसेना करेगी बड़ा युद्धाभ्यास
नौसेना करेगी बड़ा युद्धाभ्यास
Share:

नई दिल्ली। भारत द्वारा एलओसी के उस पार सर्जिकल अटैक करने के बाद तो जैसे पाकिस्तान घबरा ही गया है। अब यह जानकारी सामने आई है कि भारतीय नौसेना अपना युद्धाभ्यास समुद्र में करने जा रही है। दरअसल समुद्र में पाकिस्तानी सीमा के नज़दीक नौसेना एक बड़ा युद्धाभ्यास करने की तैयारी में है।

अरब सागर में होने वाले युद्धाभ्यास में डिफेंस गुजरात एक्सरसाइज नाम दिया गया है। युद्धाभ्यास को लेकर बड़े पैमाने पर नौसेनिक जुटे हैं। यहां पर भारतीय नौसेना लड़ाकू विमानों के साथ पनडुब्बियों युद्धपोतों के साथ अभ्यास करेगी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के लिए अरब सागर एक प्रमुख मार्ग है यहां से पाकिस्तान अपनी व्यापारिक गतिविधियों के लिए रास्ता पाता है। नौसेना के युद्धाभ्यास में भारत पर काल्पनिक समुद्री हमले से बचाव के उपाय किए गए हैं। इस अभ्यास में युद्ध के हालात की अभ्यास है। इस अभ्यास में सेना ड्रोन, एयरक्राफ्ट और टोही विमानों का उपयोग भी करेगी।

गौरतलब है कि भारत की समुद्री ताकत भी बहुत अच्छी है। भारत के पास ऐसे कई युद्ध पोत और पनडुब्बियां हैं जो पलभर में ही दुश्मन के जहाजों, एयरक्राॅफ्ट को समुद्र के अंदर से ही तबाह कर सकती हैं। ऐसी पनडुब्बियां हैं जो समुद्र से समुद्र में भी मार करती हैं जबकि ऐसी मिसाईलें हैं जो हवा से हवा, जमीन से हवा, और जमीन से जमीन पर मार कर सकती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -