वीडियो : ऑपरेशन संकट मोचन के तहत सूडान में फंसे भारतीयों को किया गया एयरलिफ्ट
Share:

नई दिल्ली : भारत ने सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वहां से निकाल लिया है। आज सुबह तड़के 5 बजे सूडान में फंसे भारतीयों को लेकर पहला विमान तिरुअनंतपुरम पहुंचा। भारतीयों को निकालने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन संकट मोचन का नेतृत्व विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह कर रहे है।

वायुसेना के दो विमानों से भारतीयों को वहां से निकाला गया। दोनों विमान सुबह 10 बजे तक तिरुअनंतपुरम पहुंच जाएगा। दक्षिणी सूडान में बीते सप्ताह से विद्रोहियों और सेना के बीच जंग छिड़ी हुई है। हिंसा के कारण 36,000 लोगों ने संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत शरण ले रखी है। दक्षिणी सूडान में करीबन 600 भारतीय रहते है।

इनमें से 300 भारतीयों ने ही स्वेदश वापसी की इच्छा जताई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने बताया कि यह पूरा अभियान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। सुषमा ने दक्षिणी सूडान में स्थिति पर नजर रखने के लिए एक उच्च स्तरीय कार्य बल का गठन किया है।

दक्षिणी सूडान के राष्ट्रपति साल्वा कीर ने सोमवार से सरकारी बलों और सुरक्षा बलों के बीच बीते कई दिनों से चल रहे भारी गोलाबारी के बाद संघर्ष विराम के आदेश दिए थे। ये सुरक्षा बल उपराष्ट्रपति रीक मचार के प्रति निष्ठावान बताए जाते है। संघर्ष विराम पर लगाम सोमवार शाम 6 बजे से प्रभावी हुआ। दक्षिणी सूडान में ताजा हिंसा सात जुलाई को जुबा में किर के आवास के बाहर हुई गोलीबारी के कारण शुरू हुई।

गोलीबारी के समय किर अपने आवास पर माचार के साथ बैठक कर रहे थे। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि दक्षिणी सूडान में अब तक 36000 लोग अपना घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो चुके है। दक्षिणी सूडान में स्थित विभिन्न देशों के दूतावास व मदद करने वाली संस्थाएं अपने-अपने कर्मचारियों को सूडान से बाहर निकालने में जुटी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -