भारत ने म्यांमार में घुसकर की कार्रवाई, आतंकियों को किया ढेर
भारत ने म्यांमार में घुसकर की कार्रवाई, आतंकियों को किया ढेर
Share:

नई दिल्ली : भारत- म्यांमार सीमा पर सेना द्वारा कार्रवाई की गई है। जिसमें सेना ने आतंकियों को मार गिराया है। इस दौरान सेना और असम राईफल्स की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान करीब 3 आतंकियों को मारा गया। एक बार फिर सेना ने म्यामांर सीमा में लगभग ढाई किलोमीटर अंदर घुसकर मार दिया गया। यही नहीं भारतीय सेना ने अपने इस अभियान को दिन में अंजाम दिया। आॅपरेशन को असम राईफल्स ने अंजाम दिया। इनके साथ 11 वीं बटालियन और 6 डोगरा रेजिमेंट भी शामिल थी। सेना द्वारा इस तरह की कार्रवाई 8 जून को भी की गई।

म्यांमार में आतंकियों को भारतीय सेना ने मार दिया। इस दौरान यह कहा गया कि भारतीय सेना जरूरत पड़ने पर इस तरह की कार्रवाई कर सकती है। यही नहीं सेना के प्रवक्ता द्वारा कहा गया कि म्यांमार की सीमा के करीब कार्रवाई की गई लेकिन म्यांमार की सीमा में प्रवेश नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि माओवादियों ने म्यांमार सीमा से प्रवेश कर भारत के जवानों पर हमला किया था। इससे सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे। जिसके जवाब में सेना ने म्यांमार में घुसकर माओवादियों का कैंप ध्वस्त कर दिया था। इसे भारतीय सेना द्वारा  पहली बार सीमा लांघकर की गई कार्रवाई कहा गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -