आग उगलेगा आसमान, लू चलने को लेकर मौसम विभाग ने किया 'सावधान'
आग उगलेगा आसमान, लू चलने को लेकर मौसम विभाग ने किया 'सावधान'
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली सहित कई इलाकों में आने वाले दिनों में लू का कहर बढ़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि 6 अप्रैल से तापमान में और अधिक इजाफा होने वाला है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 69 फीसद से 14 फीसद के बीच रही। 

मौसम विभाग ने कहा है कि पालम मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड 40.6 डिग्री सेल्सियस, रिज 41.4 डिग्री सेल्सियस, आयानगर 40.6 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा 41 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ 41.7 डिग्री सेल्सियस और मयूर विहार में 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विभाग ने दूर दराज के स्थानों पर तीन से छह अप्रैल के बीच भीषण गर्मी का अलर्ट भी जारी किया है। IMD के मुताबिक, भीषण गर्मी तब होती है, जब तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक हो जाता है। भारत में 121 वर्ष में मार्च सबसे अधिक गर्म महीना रहा, जिस दौरान देश में भीषण गर्मी पड़ी है।

आज से शुरू हुआ सीएम योगी का जनता दरबार, खुद सुनेंगे आम आदमी की समस्या और करेंगे समाधान

जगन्नाथ मंदिर के जिस रसोई में 800 वर्षों से तैयार होता है 'महाप्रसाद', उसके 40 चूल्हों में तोड़फोड़

यूपी के सभी 7442 मदरसों की जांच करवाएगी योगी सरकार, यह शिकायत मिलने पर लिया फैसला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -