यहाँ तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग
यहाँ तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग
Share:

नई दिल्ली: अगले 24 घंटों के दौरान मौसम बदलने वाला है जिसके तहत तेज हवाओं के साथ बरसात होगी। ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज रफ़्तार से हवा चल सकती है और इसके साथ ही बारिश होने की आशंका हैं। मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बरसात हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वोत्तर राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर शीत लहर की स्थिति होने की संभवना हैं।

रात का तापमान मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल के साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश के शेष इलाकों में सामान्य से ऊपर रहा। मध्य प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा के कुछ हिस्सों के साथ ही असम और मेघालय के बाकी इलाकों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और तटीय उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के शेष हिस्सों में रात का तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

ओडिशा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, जम्मू कश्मीर तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। देश के मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान हरियाणा के हिसार और पूर्वी राजस्थान के सीकर में 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को सुबह 08़ 30 बजे अंबाला शहर में 50 मीटर जबकि अमृतसर, मंडी, पटियाला और करनाल में 200 मीटर की दृश्यता रही।

Income Tax : नए नियमों से सेविंग की दशा पर दिख सकता है उल्टा असर

पेट्रोल, डीजल के दाम में एक माह में हुई 4 रूपये की गिरावट, इस वजह से घटी कीमत

क्या 2000 का नोट बंद करने की तैयारी में है मोदी सरकार ? बैंकों को दिया गया ये आदेश !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -