अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में शनिवार को एक भारतीय शख्स की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक हरियाणा के करनाल जिले का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले 31 साल के मनिंदर सिंह अमेरिका के लॉस एंजिलिस काउंटी में व्हिटियर सिटी में एक स्टोर में नौकरी करते थे।

मृतक के रिश्तेदारों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वह अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और दो संतान हैं। मनिंदर छह महीने पहले ही अमेरिका गए थे। वह अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा भारत स्थित अपने परिवार वालों को पहुँचाया करते थे। व्हिटियर सिटी पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि यह घटना शनिवार सुबह 5.43 बजे हुई थी।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध बंदूकधारी ने लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से स्टोर में प्रवेश किया और विरोध करने पर मनिंदर को मौत के घाट उतार दिया। फ़िलहाल पुलिस ने संदिग्ध की तस्वीर जारी करते हुए मामले की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

कमरे में दोस्त के साथ पति कर रहा था गंदा काम तभी दरवाजा खोलकर आ गई पत्नी और फिर...

एक मुर्गे के लिए दो भतीजों ने ले ली चाचा की जान

पुरुष मित्र संग मिलकर महिला ने किया ऐसा खौफनाक काम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -