गूगल ने दी 1,755 यूजर्स को सरकार समर्थित साइबर हमलों की चेतावनी   यूजर्स
गूगल ने दी 1,755 यूजर्स को सरकार समर्थित साइबर हमलों की चेतावनी यूजर्स
Share:

गूगल ने अप्रैल में अपने दुनियाभर के यूजर्स को कुल 1,755 सरकार समर्थित साइबर हमलों की चेतावनी भेजी। इसमें करीब 100 चेतावनी भारत के यूजर्स को भी भेजी गयी। गूगल ने कहा कि पिछले महीने उसने यूजर्स को सरकार समर्थित साइबर हमलों की 1,755 चेतावनियां भेजीं। इनमें भारत के 51 से 100 यूजर्स को भी पिछले महीने ऐसे साइबर हमले की सूचना भेजी गयी। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की कंपनी ने कहा कि सरकार समर्थित साइबर हमलावरों ने अलग-अलग लक्ष्य के लिए अपने हमले किए। कुछ मामलों में हमलावर का लक्ष्य खुफिया जानकारी जुटाना या बौद्धिक संपदा अधिकार चुराना था। वहीं कुछ हमले विरोधियों या कार्यकर्ताओं को लक्ष्य बनाकर किए गए। जबकि कुछ हमलों का लक्ष्य गलत सूचनाओं का अभियान चलाना रहा।

वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि उसके ‘थ्रेट एनालिसिस ग्रुप’ (टैग) ने 50 से अधिक देशों में 270 से अधिक सरकार समर्थित साइबर हमलावरों पर निगरानी रखी। हालांकि गूगल ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन देशों की सरकार ने इन यूजर्स को निशाना बनाया।पिछले साल के मुकाबले इस साल सरकार समर्थित साइबर हमलों में कमी देखी गई है। पिछले साल गूगल ने कहा था कि भारत के 500 लोगों पर सरकार समर्थित साइबर अटैक हुआ। गूगल ने कहा था कि भारत के अलावा अन्य 149 देशों में भी इस तरह के 12 हजार से अधिक साइबर अटैक हुए

Dell Latitude 9510 5G लैपटॉप हुआ लॉन्च

शाओमी के इन तीन स्मार्टफोन की कीमत में आयी बढ़ोतरी

बीएमडब्ल्यू की नई पीढ़ी सीरीज़ 4 ऑनलाइन हुई लीक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -