अपने देश पैसा भेजने वालो में इस देश के लोग है सबसे आगे
अपने देश पैसा भेजने वालो में इस देश के लोग है सबसे आगे
Share:

विदेशो से स्वदेश पैसे भेजने के मामले में इस बार भारतीय सबसे आगे रहे हैं। वही भारतीयों ने 2018 में भी अपने शीर्ष स्थान को बरकरार रखा है। विश्व बैंक की रिपोर्ट की माने तो, प्रवासी भारतीयों ने इस वर्ष 80 अरब डॉलर भारत भेजे हैं। वही भारत के बाद दूसरा नंबर चीन का है यहां के नागरिकों ने चीन को 67 अरब डॉलर भेजे हैं। वही भारत और चीन के बाद मैक्सिको (34 अरब डॉलर), फिलिपीन (34 अरब डॉलर) और मिस्त्र (26 अरब डॉलर) का स्थान है। विश्वबैंक की रिपोर्ट के हालिया संस्करण के मुताबिक, धन प्रेषण के मामले में भारतीय सबसे आगे रहे हैं। 

वही रिजर्व बैंक ने अपने अनुमान में कहा कि विकासशील देशों को आधिकारिक रूप से भेजा गया धन 2018 में 10.8 प्रतिशत बढ़कर 528 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। पिछले साल इस दर में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। वही दुनिया भर के अनेको देशों में भेजा जाने वाला धन इस दौरान 10.3 प्रतिशत बढ़कर 689 अरब डॉलर होने की उम्मीद है। 

रिपोर्ट की माने तो पिछले तीन वर्षों में विदेश से भारत को भेजे गये धन में अत्यंत ही महत्वपूर्ण वृद्धि हुयी है। 2016 में यह 62.7 अरब डॉलर से बढ़कर 2017 में 65.3 अरब डॉलर हो गया है। वही साल 2017 में विदेश से भेजे गये धन की जीडीपी में 2.7 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी।

सुर्खियां: ये हैं देश और दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी ख़बरें

अब रूस तय करेगा भारत में पेट्रोल और डीज़ल के दाम, जानिए क्या है मामला

दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी तक पंहुचा इंटरनेट, जानिए भारत की क्या है स्थिति

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -