लता मंगेशकर के गाने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' के बारे में गलत जानकारी देकर ट्रोल हुए विशाल
लता मंगेशकर के गाने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' के बारे में गलत जानकारी देकर ट्रोल हुए विशाल
Share:

बॉलीवुड के कई सितारे हैं, सिंगर्स हैं जो आलोचना और ट्रोलर्स का शिकार होते रहे हैं। अब इसी लिस्ट में शामिल हुए हैं मशहूर गायक और संगीतकार विशाल ददलानी। उन्हें इस बार अपने एक बयान के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आना पड़ा है। केवल यही नहीं बल्कि उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने एक बयान दिया है जो हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के एक गाने को लेकर है। अपने इसी बयान के चलते वह ट्रोल हो रहे हैं।

अब पहले तो हम आपको यह बता दें कि इन दिनों विशाल ददलानी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के जज हैं। अब हाल ही में इस शो में एक प्रतिभागी ने लता मंगेशकर का देशभक्ति से प्रेरित सदाबहार गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाया। इसी गीत को सुनने के बाद विशाल ददलानी ने प्रतिभागी की तारीफ की। इसी के बाद उन्होंने लता मंगेशकर के गाने के बारे में बात करते हुए तथ्यों को गलत बता दिया जिसके कारण अब उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है। अब लोग तेजी से उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं। जी दरअसल इस दौरान विशाल ददलानी ने प्रतिभागी से कहा कि ''ऐ मेरे वतन के लोगों गाने को खुद लता मंगेशकर ने 1947 में देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के लिए गाया था। यह दुनिया का एकमात्र गाना है, जो सही मायनों में ऑल टाइम हिट है। लता मंगेशकर जैसा तो कोई नहीं गा सकता है। इसकी धुन भी बहुत अच्छी बनाई गई है, लेकिन आपकी कोशिश बहुत अच्छी है।'

जी दरअसल 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गीत को 1962 ने कवि प्रदीप ने लिखा था और इस गीत की धुन तब के मशहूर संगीतकार रहे सी। रामचंद्रन ने दी थी। वहीं इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था। कहते हैं कि इस गीत को बनाने का मकसद उस समय जब 1962 में चीन के विश्वासघात और उससे लड़ाई में मिली हार के बाद भारतीयों का मनोबल बढ़ाना था, जो चीन के हमले और भारत की करारी हार के बाद गिर चुका था। वहीं जब इंडियन आईडल के सेट पर विशाल ददलानी ने इस गीत के बारे में बताया तो उन्होंने सब कुछ गलत बता दिया। अब इस समय वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। आप देख सकते हैं स्वराज कौशल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, 'यह हैं म्यूजिक डायरेक्टर विशाल डडलानी। इतिहास, संगीत और भारत रत्न एवं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मान दो-दो लोगों के बारे में उन्हें बेहद खराब जानकारी है।'

केवल यही नहीं बल्कि स्वराज कौशल ने अपने दूसरे ट्वीट में 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाने के बारे में पूरी जानकारी दी है। विशाल ददलानी पर कटाक्ष करते हुए स्वराज कौशल ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, 'लता जी का जन्म ही 1929 में हुआ था और वह 1947 में महज 18 साल की थीं।' इसी के साथ एक और ट्वीट में गाने का पूरा इतिहास बताते हुए स्वराज कौशल ने लिखा है, 'लता मंगेशकर जी ने 'ऐ मेरे वतन के लोगों गीत' 26 जनवरी, 1963 को दिल्ली में गाया था। इसे कवि प्रदीप ने लिखा था। गीत को सुनने के बाद भरे गले से पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कहा था, 'लता बेटी, तुम्हारे गीत ने मुझे रुला दिया।।।।' इस समय सोशल मीडिया पर विशाल तेजी से ट्रोल हो रहे हैं।

'जय श्री राम' नारे पर घमासान, नुसरत बोलीं- बंगाल और पूरा देश 'दीदी' के साथ

LAC पर फिर हुआ खुनी संघर्ष, भारत के 4 तो चीन के 20 जवान घायल

पति ने की मार-पीट और सास ने बहू पर फेंक दी जलती तीली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -