इंडियन आइडल, कपिल शर्मा, सलमान खान हर कोई नाचता है इन कलाकारों की उंगलियों पर...
इंडियन आइडल, कपिल शर्मा, सलमान खान हर कोई नाचता है इन कलाकारों की उंगलियों पर...
Share:

सारेगामापा, द कपिल शर्मा शो तथा इंडियन आइडल जैसे रियलिटी तथा टेलीविज़न शोज को हिट बनाने में मुख्य सितारें एवं कंटेस्ट के साथ-साथ म्यूजिशियंस का भी योगदान होता है। हमारी इस विशेष रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में कह रहे हैं जो शो की रीढ़ की हड्डी होते हैं किन्तु वे उतने सुर्ख़ियों में नहीं होते है...

गिरीश विश्व (इंडियन आइडल):
गिरीश एक जाने माने ढोलक तथा शेष वाद्य यंत्र बजाने वाले कलाकार हैं। इन्होंने कई टेलीविज़न शोज में कार्य किया है तथा उन्हें अपनी ताल से सजाया है। गिरीश ने इंडियन आइडल, डांसिंग सुपरस्टार जैसे कई शोज में अपनी धुन का जादू दिखाया है। उन्हें कई वाद्य यंत्र बजाने आते हैं किन्तु ढोलक पर उनका अलग ही जादू होता है।

गिरीश विश्व (इंडियन आइडल)

नितिन शंकर (ढोलक):
नितिन शंकर जाने माने म्यूजिशियन तथा म्यूजिक कंपोजर हैं। इस समय वे इंडियन आइडल में अपना जादू दिखा रहे हैं। ये कोंगा ड्रम बजाते हैं। उन्होंने कई मूवीज में म्यूजिक कंपोज भी किया है।

नितिन शंकर (ढोलक)

दिनेश कुमार (गिटारिस्ट):
दिनेश कुमार सिनेमा जगत के लोकप्रिय गिटारिस्ट हैं। इन्हें आप लोग 'द कपिल शर्मा शो' में देखते हैं। एक बार कपिल शर्मा ने शो में कहा कि दिनेश उनके कॉलेज टाइम के मित्र हैं। वे बहुत अच्छे म्यूजिशियन होने के साथ एक अच्छे शख्स भी हैं। 

दिनेश कुमार (गिटारिस्ट)

अनूप रमेश शंकर (ऑक्टा पैड):
ये ऑक्टा पैड बजाते हैं। जिन्होंने सोनी एवं जी के कई शोज में अपनी धुन का जादू चलाया है। अनूप ने सारेगामापा, इंडियन आइडल, सुपर स्टार गायक जैसे सिंगिंग शोज के लिए कार्य किया है।

अनूप रमेश शंकर (ऑक्टा पैड)

अंकित सोनोने (तबला):
अंकित सोनोने एक तबला वादक हैं जो कई शोज में कार्य कर चुके हैं। अंकित सोनोने फिलहाल द कपिल शर्मा शो में तबला बजाते हैं। उनकी धुन ऐसी है कि हर कोई डांस करने को तैयार हो जाते हैं।

अंकित सोनोने (तबला)

अतुल पांडे (ऑक्टा पैड):
अतुल पांडे एक ऑक्टा पैड प्लेयर हैं। ये भी कपिल शर्मा शो में बैंड के साथ दिखाई देते हैं। इन पर कई बार कपिल शर्मा हंसी मजाक भी करते दिखाई आ जाते हैं।

अतुल पांडे (ऑक्टा पैड)

गोपाल दास (कीबोर्ड प्लेयर):
गोपाल दास एक लोकप्रिय कीबोर्ड प्लेयर हैं जो कई शोज में दिखाई दे चुके हैं। ये संगीत के उन जादूगरों में सम्मिलित हैं जो किसी शो को हिट करने माद्दा रखते हैं।

गोपाल दास (कीबोर्ड प्लेयर)

इस दिन ख़त्म हो जाएगा 'अलादीन नाम तो सुना होगा', शो को लेकर सिद्धार्थ निगम ने कही ये बात

कैरव से हुआ सीरत का आमना-सामना, फैंस ने नायरा को लेकर कह डाली ये बात

अभिनव शुक्ला को है रुबीना दिलैक और अली गोनी की दोस्ती पर ऐतराज, फैंस ने किया ट्रोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -