PROMO: ‘इंडियन आइडल 12’ के सेट पर रणधीर कपूर को मिला बड़ा खास तोहफा
PROMO: ‘इंडियन आइडल 12’ के सेट पर रणधीर कपूर को मिला बड़ा खास तोहफा
Share:

‘इंडियन आइडल 12’ में आए दिन धमाका हो रहा है। अब शो में इस वीकेंड रणधीर कपूर नजर आने वाले हैं। जी दरअसल अब तक शो के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। आपको बता दें कि इस बार शो में टॉप 6 कंटेस्टेंट रणधीर की फिल्मों के हिट गाने गाएंगे। वहीँ इसी बीच रणधीर कपूर पुरानी यादें साझा करेंगे और साथ ही उन्हें अपने नाती तैमूर अली खान की ओर से एक खास गिफ्ट भी दिया जाएगा। जी दरअसल एक प्रोमो सामने आया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

इसमें रणधीर कपूर से होस्ट आदित्य नारायण कहते हैं कि उनके लिए किसी ने एक खास गिफ्ट भेजा है। वहीँ उसके बाद स्क्रीन पर एक तस्वीर आती है। इसमें तैमूर अली खान एक ग्रीटिंग कार्ड को हाथों में पकड़े हुए हैं जिस पर उन्होंने खुद ड्राइंग की और लिखा- ‘आई लव यू, नाना, सुरक्षित रहिए।‘ इस खास गिफ्ट को देख रणधीर कपूर खुश हो जाते हैं और यह गिफ्ट उनके दिल को छू जाता है। उसके बाद वह पूरी टीम को धन्यवाद कहते हैं। रणधीर कपूर कहते नजर आते हैं कि ‘मुझ तक पहुंचाने के लिए थैक्यू वेरी मच, मैं यहां से सीधा वहीं जाऊंगा उससे मिलने। जैसे हर इंसान को असल से ज्यादा सूद पसंद है तो मैं करीना और करिश्मा से ज्यादा पसंद अपने ग्रैंड चिल्ड्रेन को करता हूं।‘

इसी बीच रणधीर कपूर कई यादें साझा करते हुए कहते हैं कि ‘हम सबमें राज कपूर सबसे ज्यादा बात करते थे। उनके पास कहने को बहुत कुछ था। ज्ञानी भी बहुत थे। जानते थे फिल्मों के बारे में, दुनिया के बारे में।‘ आप सभी को बता दें कि ‘इंडियन आइडल 12’ का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होगा। इस दौरान छह कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला होगा और इस लिस्ट में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, निहाल तौरो, शंमुखप्रिया, मोहम्मद दानिश और सायली काम्बले शामिल हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आई अच्छी खबर, जानिए क्या है आज का भाव

खजुराहो में पूरा हुआ 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन, CM शिवराज ने जताई खुशी

बाजार बंद: सेंसेक्स और निफ्टी में नहीं हुई कोई भी बढ़ोतरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -