ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2-5 के अंतर से हारी भारतीय पुरूष हॉकी टीम
ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2-5 के अंतर से हारी भारतीय पुरूष हॉकी टीम
Share:

पर्थ : भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने विश्व में नंबर दो ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2-5 की शिकस्त के साथ शुक्रवार को यहां अपने ऑस्ट्रेलियाई दौरे का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेंट मिटन, फ्लिन ओगिलवी (तीसरे मिनट), ब्लैक गोवर्स (28वें मिनट) और टिम ब्रांड (43वें मिनट) ने गोल किए। भारत के लिए नीलकांत शर्मा (12वें) और रूपिंदरपाल सिंह (53वें मिनट) ने गोल दागे। 

विश्व कप से पहले पाकिस्तान का यह खिलाड़ी हुआ चोटिल, बढ़ी मुसीबतें

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

जानकारी के मुताबिक भारत को शुरू में मौका मिला था लेकिन एडी ओकेनडेन ने उसका बचाव कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने जवाबी हमला किया जिस पर भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक ने नाकाम कर दिया। आस्ट्रेलिया ने हालांकि तीसरे मिनट में ही गोल करके बढ़त हासिल कर ली। भारत को आठवें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिसे नीलकांत ने खराब कर दिया।

मैं टीम का हिस्सा हूं और जहां टीम चाहेगी, बल्लेबाजी करूंगा : राहुल

मैच में जमकर हुए गोल  

इसी के साथ आस्ट्रेलिया को दसवें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारत ने उस पर गोल नहीं होने दिया लेकिन अगले मिनट में मिटन ने भारतीय रक्षकों की गलती का फायदा उठाकर स्कोर 2-0 कर दिया। भारत ने हालांकि तुरंत ही मौका बनाया। गुरशाहबजीत ने सर्किल में पास दिया और मिडफील्डर नीलकांत उस पर गोल करने में सफल रहे। दूसरे हाफ के शुरू में भारत ने गेंद पर अधिक कब्जा रखा। उसे 23वें मिनट में मौका मिला था लेकिन विवेक सागर प्रसाद के पास पर मनदीप सिंह गोल नहीं कर पाये। इसके बाद हालांकि मिटन ने अपना दूसरा और ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा गोल दाग दिया।

सभी टीमों को ICC का तोहफ़ा, वर्ल्डकप विजेता पर होगी पैसों की बरसात

व्हीलचेयर क्रिकेट : मेजबान नेपाल को 6 विकेट से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी पहली जीत

Swift का स्पोर्ट एडिशन आया सामने, कंपनी ने बनाई इतनी कारें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -