ग्राहम रीड होंगे भारतीय पुरुष हॉकी टीम के नए मुख्य कोच
ग्राहम रीड होंगे भारतीय पुरुष हॉकी टीम के नए मुख्य कोच
Share:

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया ने सोमवार को आस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एवं कोच ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया। 54 वर्षीय रीड जल्द ही बेंगलुरू स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में जारी कैम्प में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। इस कैम्प के लिए 60 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

IPL 2019 : आज धोनी और रसेल में कौन पड़ेगा किस पर भारी

इस टीम के थे सदस्य 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रीड आस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रह चुके हैं। वह एक डिफेंडर/मिडफील्डर के रूप में 1992 बार्सिलोना ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली आस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा थे। इसके अलावा वह 1984, 1985, 1989 और 1990 में चैम्पियसं ट्रॉफी जीतने वाली आस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य भी रह चुके हैं।

आईपीएल के बारे में कुछ ऐसा बोले सैम करन

ऐसा रहा है अब तक का सफर 

जानकारी के मुताबिक अपने करियर में 130 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले रीड 2009 में आस्ट्रेलिया के सहायक कोच रह चुके हैं। रीड आस्ट्रेलिया की पुरुष टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में टीम ने 2012 में लगातार पांचवीं बार चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इसके अलावा वह 2014 में नंबर-1 टीम का खिताब बरकरार रखने वाली आस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच बने थे। हाल के समय में वह नीदरलैंड्स टीम के सहायक कोच के रूप में काम कर रहे थे, जिसने पिछले साल विश्व कप में रजत पदक जीता था।

क्रिकेट के महाकुंभ के लिए 15 अप्रैल को होगी भारतीय टीम की घोषणा

महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने कही पृथ्वी शॉ के लिए कुछ ऐसी बात

IPL 2019 : हैदराबाद के शेर मोहाली में ढेर, 6 विकेट से जीता पंजाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -