भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने स्कॉटलैंड को 5-1 से हराया
भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने स्कॉटलैंड को 5-1 से हराया
Share:

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को स्कॉटलैंड की सीनियर टीम को 5-1 से पीट दिया। भारत ने मैच की शुरुआत में एक दो मौके बनाए, लेकिन पेनल्टी कार्नर बर्बाद किया, भारत ने फिर खेल पर नियंत्रण बनाते हुए जल्द ही बढ़त बना ली। अजय यादव ने टीम का पहला गोल किया.

भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने पहले क्वार्टर की समाप्ति से पहले दो शानदार बचाव किए, दूसरे क्वार्टर में भारत ने तेज शुरुआत की और अजय यादव ने इस क्वार्टर में एक और गोल कर भारत को आधे समय तक 2-0 से आगे कर दिया.

इसके बाद तीसरे क्वार्टर में वरुण कुमार ने भारत के लिए तीसरा गोल दागा. वरुण ने भारत के लिए चौथा और गुरजंत ने पांचवां गोल दाग दिया स्कॉटलैंड की तरफ से विलियम मार्शल ने अंतिम क्षणों में एक गोल कर हार का अंतर कम कर दिया.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -