पाक संघर्षविराम उल्लंघन में हुई भारतीय नागरिक की मौत, भारत सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति
पाक संघर्षविराम उल्लंघन में हुई भारतीय नागरिक की मौत, भारत सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति
Share:

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा लगातार किए जा रहे संघर्षविराम उल्लंघन से भारतीय नागरिक की मौत पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान हाई कमीशन को पत्र (Demarche) भेजकर संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। 

उल्लेखनीय है कि जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग में बुरी तरह से जख्मी एक महिला ने बुधवार को दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बागतोर क्षेत्र में रहने वाली रहमी भट की मंगलवार देर रात पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दागे गए मोर्टार की चपेट में आ जाने से मौत हो गई।

सूत्रों ने कहा, "उन्हें उपचार के लिए श्रीनगर रेफर किया गया था, किन्तु बुधवार तड़के उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।" रिपोर्टों में बताया गया है कि दो अन्य नागरिक भी फायरिंग में घायल हुए हैं। सेना ने मंगलवार को घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया और सैन्य अभियान में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। आपको बता दें कि आए दिन पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन किया जाता है, इसी कारण भारत सरकार ने पाकिस्तान को डेमार्च जारी किया है।

वीजी सिद्धार्थ की मौत से टूटे सीसीडी के शेयर, बढ़त के साथ खुला बाजार लुढ़का

मशहूर शेफ ने शो में मारा बकरा, पकाया और इस तरह हुए लोगों के गुस्से का शिकार

उत्तर प्रदेश में 5 सालों में चार लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -