श्रीलंका नौसेना की गिरफ्त में भारतीय मछुआरे
श्रीलंका नौसेना की गिरफ्त में भारतीय मछुआरे
Share:

नई दिल्ली :  बुधवार को श्रीलंका की नौसेना ने उन 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है जो अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा लांघने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि अब इन सभी को नौसेना के कब्जे से छुड़ाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सेना अधिकारियों का कहना है कि इन सभी ने समुद्री सीमा को पार करने के जुर्म में ही पकड़ा गया है।

बताया गया है कि भारतीय मछुआरे मछली पकड़ने के लिये गये थे और इन्होंने भूल से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार कर ली थी। राज्य मछुआरा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गये सभी मछुआरे रामेश्वरम जिला के पंबन क्षेत्र निवासी है और ये हर दिन ही मछली पकड़ने के लिये समुद्र में जाते है। जानकारी के अनुसार एक दिन पहले भी श्रीलंका नौसेना ने 7 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। इन सभी ने भी श्रीलंका के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने का जुर्म किया था।

पाकिस्तान ने पकड़े भारत के 43 मछुआरे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -