अपनी बेटी की शादी में अमेरिका पहुुंचे भारतीय पिता रिसेप्शन से गायब
अपनी बेटी की शादी में अमेरिका पहुुंचे भारतीय पिता रिसेप्शन से गायब
Share:

वॉशिंगटन : अपनी ही बेटी की शादी से पिता अचानक गायब हो गया। हैदराबाद के रहने वाले प्रसाद मोपार्ती अपनी बेटी की शादी में शामिल होने अमेरिका गए थे, वो जनवरी में गए थे और उन्हें 26 फरवरी को भारत वापस लौटना था। काउंटी के शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता टोनी टर्नुबल ने बताया कि प्रसाद शनिवार को कैलिफोर्निया में वालनट ग्रोव के ग्रांड मेंशन में दुर्गा की शादी में शामिल होने आए थे।

शाम को करीब 4 बजे वो घूमने निकले और फिर वापस नहीं लौटे। उनकी बेटी 29 साल की दुर्गा ने कहा कि वो टहलने निकले होंगे और कहीं बेहोश हो गए होंगे या कहीं उलझ गए होंगे, लेकिन वास्तव में क्या हुआ ये कैसे पता चलेगा। टर्नुबल ने कहा कि अधिकारियों ने प्रसाद की तलाश बंद कर दी है, क्यों कि इसमें किसी रहस्यमय परिस्थिति में लापता होने या किसी गड़बड़ी का अंदेशा नही है।

प्रसाद के मामले को खुद से गायब होने का मामला माना जा रहा है। लेकिन क्षेत्र से उनके अनजान होने और उनके अवसाद से पीड़ित होने को देखते हुए विभाग ने उनका पता लगाने के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का सहारा लिया। घर वालों ने बताया कि प्रसाद अवसाद से ग्रस्त थे, लेकिन दुर्गा ने तलाशी खत्म होने से कुछ घंटे पहले कहा कि मेरे पिता अत्यंत खुश थे।

शनिवार को रिसेप्शन के बाद जब सब लोग जा रहे थे, तो प्रसाद ने परिवार के एक सदस्य से कहा कि वो घूमकर आते है। दुर्गा ने कहा कि जब वह वापस नहीं लौटे तो परिवार ने पुलिस बुलाने से पहले 10 मील तक उनकी तलाश की। प्रसाद को जब अंतिम बार देखा गया तो वह पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में थे।

शनिवार और रविवार को शेरिफ विभाग, कैलिफोर्निया हाईवे पैट्रोल और कोस्ट गार्ड यूनिटों के तलाशकर्मियों ने उनकी गहन तलाश की। सोमवार को एक विमान से भी उनकी खोज की गई और खोजी कुत्ते को भी इस काम में लगाया गया। दुर्गा ने अपना हनीमून कैंसिल कर दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -