10 दिनों बाद अमेरिका पहुंचे लापता भारतीय पिता की लाश बरामद हुई
10 दिनों बाद अमेरिका पहुंचे लापता भारतीय पिता की लाश बरामद हुई
Share:

वॉशिंगटन : जनवरी में अपनी बेटी की शादी में अमेरिका पहुंचे एक भारतीय पिता की लाश बरामद हुई है। 10 दिनों पहले वो अपनी बेटी की शादी के रिसेप्शन से अचानक गायब हो गए थे। 10 दिनों बाद वो एक जलमार्ग पर मृत पाए गए। केलिफोर्निया में साकरामेंटो काउंटी के अधिकारियों ने प्रसाद मोपारती का शव सोमवार को विवाह प्रीतिभोज आयोजन स्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर वाटरवे में पाया।

कोरोनर कार्यालय ने बताया कि उनके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है, लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उनकी बेटी 29 साल की दुर्गा ने कहा कि वो टहलने निकले होंगे और कहीं बेहोश हो गए होंगे या कहीं उलझ गए होंगे। लेकिन वास्तव में क्या हुआ ये कैसे पता चलेगा।

टर्नुबल ने कहा कि अधिकारियों ने प्रसाद की तलाश बंद कर दी है, क्यों कि इसमें किसी रहस्यमय परिस्थिति में लापता होने या किसी गड़बड़ी का अंदेशा नही है। उनके अनजान होने और उनके अवसाद से पीड़ित होने को देखते हुए विभाग ने उनका पता लगाने के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का सहारा लिया।

दुर्गा ने कहा कि जब वह वापस नहीं लौटे तो परिवार ने पुलिस बुलाने से पहले 10 मील तक उनकी तलाश की। प्रसाद को जब अंतिम बार देखा गया तो वह पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में थे। शेरिफ विभाग, कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल और कोस्ट गार्ड यूनिटों के तलाशकर्मियों ने उनकी गहन तलाश की। विमान से भी उनकी खोज की गई और शेरिफ के खोजी कुत्ते को भी इस काम में लगाया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -