भारत से ब्रिटेन तक टुक टुक बनी हमसफर
भारत से ब्रिटेन तक टुक टुक बनी हमसफर
Share:

इंसान ने जब भी कुछ करने का सोचा तब उसे करने में पूरे मन से लग गया फिर चाहे वो हिमायल की ऊंचाई को फतह करना हो या सागर की गहराई को जानना इंसान ने जो सोचा उसे पूरा करके ही दम लिय और सारी दुनिया ने उसके जज़्बे को सलाम करती है । इसी तरह के जज़्बे को लेकर भारतीय मूल के इंजीनियर नवीन रबेल्ली ने सौर ऊर्जा चालित एक ऑटोरिक्शा से भारत से लंदन की 10,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी की।

उनकी इस यात्रा का उद्देश्य एशिया और यूरोपीय देशों में अक्षय ऊर्जा यानी प्राकृतिक ऊर्जा जिसमें सौर ऊर्जा का इस्तेमाल कर सवारी वाहनों के लिए वैकल्पिक परिवहन संसाधनों का प्रयोग हो इसके लिए जागरूकता फैलाना था।

नवीन ने इस सफर की शुरुआत दुनिया के कई हिस्सों में ‘टुक टुक’ के नाम से प्रसिद्ध ऑटो से फरवरी में बेंगलुरू से की थी। एक लंबे सफर के बाद 35 साल के रबेल्ली सोमवार को वह उम्मीद से पांच दिन बाद ब्रिटेन पहुंचे। क्योंकि पिछले हफ्ते सफर के दौरान फ्रांस में शौचालय जाते हुए उनके साथ चोरी की घटना हुई। घटना में उनका पासपोर्ट और बटुआ चोरी हो गया था। इससे अप्रभावित रहते हुए रबेल्ली ने सफर जारी रखा।

 
इस सफर पर जाने से पहले उन्होंने 1,500 डॉलर में डीजल चालित ऑटोरिक्शा खरीदा, जिसे शून्य कार्बन उत्सर्जन वाले वाहन में बदले के लिए उन्होंने 11,500 डॉलर का अतिरिक्त खर्च किया। उन्होंने वाहन को ‘तेजस’ नाम दिया।

इंजीनियर नवीन रबेल्ली का कहना है कि, इस सफर का उद्देश्य एशिया और यूरोपीय देशों में अक्षय ऊर्जा (सौर एवं विद्युतऊर्जा का मिश्रण) का इस्तेमाल कर सवारी वाहनों के लिए वैकल्पिक परिवहन समाधानों को लेकर जागरूकता फैलाना था। 


आज प्रदूषण के कारण प्रकृति का स्वरुप बिगड़ रहा है जो एक गंभीर मुद्दा है और नवीन के द्वारा बनाए गए वाहन इस प्रदूषण को कम करने के लिए दुनिया में एक उदाहरण बनेगा हम ऐसी आशा कर सकते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -