ऑस्ट्रेलिया में अब भारतीय दूतावास पर हमला, पहले खालिस्तानियों ने मंदिरों में मचाई थी तोड़फोड़
ऑस्ट्रेलिया में अब भारतीय दूतावास पर हमला, पहले खालिस्तानियों ने मंदिरों में मचाई थी तोड़फोड़
Share:

मेलबर्न: खालिस्तानी समर्थक समूहों द्वारा भारतीय प्रतिष्ठानों और मंदिरों पर हमले लगातार जारी हैं। ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के मंदिरों में तोड़फोड़ मचाए जाने के बाद अब ब्रिस्बेन स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ है और वहां खालिस्तानी झंडे फहराए गए। क्वींसलैंड के ब्रिस्बेन में स्थित भारत की वाणिज्य दूत अर्चना सिंह ने 22 फरवरी 2023 को दफ्तर में खालिस्तान का झंडा लगा हुआ देखा था।

‘द ऑस्ट्रेलिया टुडे’ पोर्टल के मुताबिक, ब्रिस्बेन के टारिंगा उपनगर के स्वान रोड पर स्थित भारत के मानद वाणिज्य दूतावास पर 21 फरवरी 2023 की रात खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया था। इस मामले में भारत सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलने के फ़ौरन बाद क्वींसलैंड पुलिस ने मौके पर पहुँचकर खालिस्तानी झंडे को जब्त कर लिया। इसके साथ ही इलाके में पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। मानद कौंसुल अर्चना सिंह ने जानकारी दी है कि, 'पुलिस हमें सुरक्षित रखने के लिए इलाके की निगरानी कर रही है। हमें पुलिस प्रशासन पर पूरा विश्वास है।'

बता दें कि, यह घटना विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने के बाद हुई है। अपने दौरे के दौरान जयशंकर ने वहाँ के भारतीय समुदाय को लक्षित करने वाली ‘कट्टरपंथी गतिविधियों’ के खिलाफ सतर्कता की जरूरत पर जोर दिए जाने की बात कही थी। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि, 'भाजपा और कांग्रेस के राज ने भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों का नरसंहार किया है। कांग्रेस ने नवंबर 1984 में सिखों का कत्लेआम किया था। वहीं, भाजपा के हाथ 1992 की बाबरी मस्जिद से लेकर 2002 के गुजरात दंगों तक में मुस्लिमों के खून से रंगे हुए हैं।'

बता दें कि बीते कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ हुई थी। इसके बाद ब्रिस्बेन में स्थित एक मंदिर के पुजारी को धमकी दी गई थी कि अगर वे लोग महाशिवरात्रि मनाना चाहते हैं, तो उन्हें खालिस्तान जिंदाबाद कहना होगा। ऑस्ट्रेलिया में हिन्दुओं को खालिस्तानी लगातार निशाना बना रहे हैं। जनवरी 2023 में 20 दिनों के अंदर ही खालिस्तानियों ने 3 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ करते हुए देश विरोधी और खलिस्तानी समर्थक नारे लिख दिए थे। खालिस्तानियों ने मंदिर में पहला हमला 12 जनवरी को किया था। उस समय मेलबर्न के BAPS स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फ़ोड़ मचाई गई थी। खालिस्तानियों ने उस मंदिर की दीवार पर ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’, ‘मोदी हिटलर है’ और ‘भिंडरावाले जिंदाबाद’ जैसे नारे लिख दिए थे।

फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी ! फिर करवट लेगा मौसम, लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी तपन

मेरठ में दर्दनाक हादसा, कोल्ड स्टोरेज की निर्माणाधीन छत गिरने से 7 मजदूरों की मौत, 30 घायल

इंदौर: सुरक्षाकर्मियों को पीटकर बाल सुधार गृह से 8 बच्चे फरार, रेप और हत्या का है आरोप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -