विश्व की अर्थव्यवस्था गिरने के बाद भी भारत हुआ मजबूत - जेटली
विश्व की अर्थव्यवस्था गिरने के बाद भी भारत हुआ मजबूत - जेटली
Share:

नईदिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली द्वारा हाल ही में यह कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा का बहुत अलग असर हुआ है। हालात ये रहे कि आर्थिक बदहाली के दौरान भी भारत मजबूती से खड़ा रहा तो दूसरी ओर भारत के साथ अधिक से अधिक कारोबार करना पड़ा। केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा अभूतपूर्व रहा है। मोदी को सुनने के लिए स्टेडियम खचाखच भरा रहा। श्रोताओं को सुनने के लिए माहौल उत्साह से भरा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे का अच्छा प्रभाव रहा।

केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि मोदी को फैसला करने में अच्छा होना होगा। इस तरह के बदलाव और सुधार देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस के विकास विरोधी रूख के कारण सुधारवादी कदमों को बल मिलेगा। यही नहीं विकास की गति तेज़ होगी। इस तरह के र्निदेशों का किसी पर कोई असर नहीं होगा। इस मामले में परिणाम यह प्राप्त हुआ कि भारत में विकास की उम्मीद जगी है और एक बाजार के तौर पर भारत विश्व के लिए तेजी से विकसित हुआ है। इससे भारत के विकास को बल मिला है। देश के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुद्रा बैंक की स्थापना की उन्होंने सराहना की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -