केंद्र सरकार की नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था हुई बेहाल
केंद्र सरकार की नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था हुई बेहाल
Share:

नई दिल्ली : देश की अर्थव्यवस्था की बदहाली के लिए एक बार फिर कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है। कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था का प्रबंधन नहीं किया जा सका है। मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स भी गुरूवार को 807 अंक नीचे गिर गया। सेंसेक्स 23000 के स्तर पर पहुंच गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को परेशानी में डाल दिया है।

पार्टी ने देश में जीडीपी निकालने के आंकड़ों को लेकर भी आश्चर्य जताया है और कहा है कि अर्थशास्त्री बड़े आश्चर्य में हैं। कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे दिन लाने की बात कर नई सुबह की चर्चा करते थे। विदेशों में भी मोदी भारत को लेकर कहते रहे हैं कि भारत 21 वीं सदी का नेतृत्व करेगा।

कांग्रेस की वेबसाईट पर भाजपा और केंद्र सरकार के विरोध में ये बातें शामिल की गई हैं। कांग्रेस द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले लोग प्रभावित हो रहे थे मगर 21 माह बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था परेशानी में आ गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -