अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की गोली मार के हत्या
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की गोली मार के हत्या
Share:

टेक्सास : भारतीय मूल के डॉक्टर सुरेश गडासल्ली की गुरुवार को उनके ही दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। अय्यासमी थांगम नाम के हमलावर ने सुरेश की हत्या के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली। सु्रेश यहां हेल्दी हार्ट सेंटर में कार्डियोलॉजिस्ट थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये घटना पश्चिमी टेक्सास के मिडलैंड-ओडेसा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम डॉक्टर सुरेश राउंड पर थे। जब वो पेशेंट एग्जामिनेशन रूम में पहुचे तो कुछ ही देर में लोगों को उनकी चीख सुनाई पड़ी। इसके बाद एक और चीख सुनाई दी। लोगों ने जब अंदर जाकर देखा तो सुरेश और थांगम की लाशें फर्श पर पड़ी हुई थी।

थांगम सुरेश का दोस्त था। डॉक्टर सुरेश के परिवार में उनकी पत्नी आरती और दो बच्चे हैं। जबकि थांगम के परिवार में उनकी पत्नी डॉक्टर शांति थांगम हैं। सुरेश के परिजनों ने बताया कि वे 1993 में यहां आए थे और 60 वर्षीय अय्यासमी थांगम न सिर्फ उनका पेशेंट था, बल्कि दोनों में अच्छी दोस्ती भी थी। शुरुआती जांच में पुलिस को हत्या का कोई मकसद मालूम नहीं चला है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -