ऐसा छक्का, कि दूसरे शहर में जाकर गिरी गेंद, इस भारतीय बैट्समेन ने मारा था शॉट
ऐसा छक्का, कि दूसरे शहर में जाकर गिरी गेंद, इस भारतीय बैट्समेन ने मारा था शॉट
Share:

क्रिकेट मैच के दौरान गगनचुंबी छक्के लगने के बाद बॉल का स्टेडियम के बाहर जाना अब सामान्य बात हो गई है। किन्तु क्या आपने सुना है कि बैट्समैन ने छक्का जड़ा और गेंद दूसरे शहर में जाकर गिरी। यह मजाक नहीं बल्कि सत्य है। ऐसा कारनामा करने वाले एक भारतीय हैं, जिनके नाम यह ख़ास रिकॉर्ड दर्ज है।

जिस समय पूरी दुनिया टेस्ट मैच खेलती थी, बैट्समैन डिफेंसिव मोड में खेलते थे, उस समय एक ऐसे भारतीय बल्लेबाज थे, जिनकी धाकड़ बल्लेबाज़ी की चर्चा दुनिया भर में थी। बड़े-बड़े शॉट लगाने और गेंद को स्टेडियम के पार पहुंचाने में इन्हें महारथ हासिल था। इनकी बल्लेबाज़ी देखने के बाद टीम इंडिया को टेस्ट मैच खेलने का दर्जा मिला और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम पहली बार विदेशी सरजमीं पर खेलने के लिए गई। इस भारतीय बल्लेबाज का नाम कर्नल सीके नायडू था। उनके नाम के साथ कर्नल इसलिए जुड़ा हुआ था क्योंकि वह होल्कर की फ़ौज में सेनापति थे। सीके नायडू की 153 रनों की मैराथन पारी का उल्लेख आज भी क्रिकेट प्रेमी करते हैं। इस पारी में उन्होंने लंबे-लंबे 11 छक्के और 13 चौके लगाए थे। जिसमें एक छक्का बॉम्बे जिमखाना की छत पर जाकर गिरा था। इसके बाद MCC ने इन्हें चांदी का एक बैट अवार्ड के रूप में दिया था।

सीके नायडू से संबंधित एक और किस्सा आज भी क्रिकेट के गलियारों में सुनाई पड़ता है। इंग्लैंड दौरे पर वह टेस्ट मैच खेलने गए थे। मुकाबले के दौरान उन्होंने इतना लंबा छक्का जड़ा कि गेंद स्टेडियम तो ठीक ही ठीक, दूसरे शहर में जाकर गिरी थी। दरअसल, जिस मैदान पर वो मैच हो रहा है था वो इंग्लैंड की दो काउंटी वॉरविकशायर और वॉस्टरशायर की सीमा पर था और एक नदी दोनों की बॉर्डर थी। सीके का छक्का वो नदी के पार पहुंच गया था।

19 दिन में कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए रोनाल्डो, जल्द मैदान पर करेंगे वापसी

IPL 2020: KL राहुल के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, कोहली के क्लब में हुए शामिल

यहाँ 25 पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -