कोच रवि शास्त्री ने बताया, क्यों महान क्रिकेटर्स में से एक है धोनी
कोच रवि शास्त्री ने बताया, क्यों महान क्रिकेटर्स में से एक है धोनी
Share:

मेलबर्न : धोनी की शानदार बल्लेबाजी पर भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने बताया है कि टीम में महेंद्र सिंह धोनी की जगह कोई और नहीं ले सकता है इसलिए जब तक धोनी हैं हर हिंदुस्तानी को उनके खेल का लुत्फ उठाना चाहिए। एक इंटरव्यू के दौरान शास्त्री ने कहा कि धोनी जैसे खिलाड़ी दशकों में एक बार पैदा होते हैं। 

जीत के बाद भी कप्तान कोहली ने की इस पक्ष को मजबूत बनाने की बात

धोनी की तारीफ में यह बोले शास्त्री 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोच शास्त्री ने कहा, ‘वे लीजैंड है। वे हमारे महान क्रिकेटर्स में से एक हैं। मैने किसी इंसान को इतना शांत नहीं देखा। मैंने कई बार सचिन को नाराज होते देखा है लेकिन उन्हें नहीं।’ कोच रवि शास्त्री ने कहा, ‘आप उन्हें बदल नहीं सकते। उन जैसे खिलाड़ी कई साल में एक बार आते हैं। यही मैं भारतीयों से कहता हूं। जब तक वे हैं उनके खेल का आनंद लो। जब वे चले जाएंगे तो एक बड़ा खालीपन होगा, जिसे भरना मुश्किल होगा।

धोनी की तारीफ में यह बोले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर

कोच शास्त्री ने बताया विकेट के पीछे से उनका योगदान शानदार रहता है। शास्त्री के अनुसार, ‘ऐसा इसलिए क्योंकि वे सही कोण से चीजें देखते हैं। वे टीम में पूजे जाते हैं। यह पूरी टीम उनके द्वारा बनाई हुई है, क्योंकि वे कई साल तक टीम के कप्तान रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में इस तरह का अनुभव और सम्मान होना बड़ी बात है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन : फ्रिज को हराकर चौथे दौर में पहुंचे फेडरर

मलेशिया मास्टर्स : नोजोमी ओकुहारा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची साइना नेहवाल

मेलबर्न वनडे : धोनी के धैर्य ने फिर जीता विश्वास, सीरीज पर कब्जा कर भारत ने रचा इतिहास

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -