माले: भारतीय तटरक्षक के पायलटों ने मालदीव के गन द्वीप से गंभीर रूप से बीमार एक नवजात को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया है। सोमवार सुबह सुरक्षित निकाले गए बीमार नवजात को विशेष आपातकाल उपचार के लिए मालदीव की राजधानी माले ले जाया गया है। दरअसल, मालदीव में स्थानीय लोगों की सहायता के लिए भारतीय हेलीकॉप्टर ध्रुव उपस्थित रहता है।
भारत और मालदीव ने 17 दिसंबर पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के मध्य हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद हिंद महासागर में शांति व सुरक्षा को कायम रखने के लिए सहयोग देने पर सहमति जताई थी। दोनों पक्षों ने संस्कृति सहयोग, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सहयोग, कृषि व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनाने सहित चार अन्य समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।
पीएम मोदी ने वार्ता के बाद सोलिह के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा था कि, "राष्ट्रपति सोलिह और मैं इस बात पर सहमत हैं कि हिंद महासागर में शांति व सुरक्षा को कायम रखने के लिए हमें हमारे सहयोग को और प्रगाढ़ करने की आवश्यकता है।" उन्होंने कहा था कि, "भारत और मालदीव दोनों हमारे क्षेत्र में विकास व स्थिरता में बराबर हित व भागीदारी रखते हैं।" पीएम मोदी ने कहा था कि मालदीव और भारत पारम्परिक मित्र हैं और दोनों के हित एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।
खबरें और भी:-