जयपुर के गजेंद्र को 36 साल बाद रिहा करेगा पाकिस्तान
जयपुर के गजेंद्र को 36 साल बाद रिहा करेगा पाकिस्तान
Share:

जयपुर। भारत ने बीते मंगलवार 14 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया था। भारत के इस कदम से दोनों देशो के बिच रिश्ते सुधरने के कयास लगाए जा रहे थे। शायद भारत सरकार के इस फैसले का ही असर है कि अब पकिस्तान ने भी उसकी जेल में 36 सालों से कैद भारतीय गजेंद्र शर्मा को रिहा करने का फैसला किया है। 

पाकिस्तान की नई सरकार सिंधु जल विवाद पर विश्व बैंक की शरण में

गजेंद्र शर्मा राजस्थान की राजधानी जयपुर के निवासी है और 1982 से पकिस्तान के लाहौर की कोट लखपत जेल में कैद है। जब उन्हें गिरफ्तार किया गया था उस वक्त उनकी उम्र 40 साल थी। गजेंद्र की पत्नी मखनी देवी और उनके बच्चे पिछले 36 वर्षों से उन्हें रिहा करवाने के लिए दर-दर भटक रहे है। ये लोग इसी सिलसिले में गुरुवार को दिल्ली में वीके सिंह से मिले थे जिन्होंने उन्हें बताया कि गजेंद्र शर्मा 13 अगस्त को जेल से छोड़े जाएंगे। 

इमरान के ये 5 चहेते, पा सकते हैं उनके कैबिनेट में जगह

इस खबर को सुनने के बाद गजेंद्र के परिवार में सालों बाद खुशी का माहौल है। सभी लोग दुआ कर रहे ही कि वे सही सलामत अपने घर पहुंच जाये। इसके साथ ही देश में यह उम्मीद जाग रही है की गजेंद्र की तरह ही पाकिस्तान की जेलों में कैद अन्य निर्दोष भारतियों को भी जल्द रिहा कर दिया जायेगा। 

ख़बरें और भी

भारत ने 14 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया

इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को मारी गोली

दाऊद का 'मुन्ना' भारतीय नागरिक घोषित, जल्द लाया जाएगा भारत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -